यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Election: क्या कालकाजी और गांधी नगर सीट पर बिगड़ेगा समीकरण? AAP-कांग्रेस के कई बड़े नेता BJP में शामिल
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 से पहले राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो ...और पढ़ें

HighLights
- गांधी नगर विस के आप व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में आए।
- आप-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के BJP में आने से बिड़ग सकते हैं समीकरण।
- अब राजधानी की कालकाजी सीट पर भी दिलचस्प हुआ मुकाबला।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस छोड़कर कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। कालकाजी, आरके पुरम एवं दिल्ली छावनी से भी आप व कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं गुरु रविदास जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्म बुलाकी भाजपा में शामिल हुए।
वीरेंद्र सचदेवा ने किया स्वागत
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
(1).jpg)
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से कौन-कौन बीजेपी में हुआ शामिल
गांधी नगर विधानसभा (Delhi Election) के आप के संगठन मंत्री व पूर्व नगर निगम प्रत्याशी राजेश शर्मा व उनकी पत्नी राखी शर्मा, मुकेश चौहान, संतोष झा, अंकुर जैन, शंभू छाबड़ा, मनमोहन शर्मा बाली, सोनू श्रीवास्तव, प्रदीप जैन, विपिन जैन, तिलक सहगल, प्रदीप ढींगरा, राशिद अली समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
यह भी पढे़ं- Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में बढ़ी CM योगी की डिमांड, आज इन विधानसभाओं में होगी रैली
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से ये कार्यकर्ता हुए शामिल
वहीं, कालकाजी से आप नेता उमा भोगल, नीरज सिंह, रवि भोगल व पूनम सिंह सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ली। आरके पुरम से आप के सत्य प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह, धीरज केनीवाल, हरमिंदर टोकस, दिल्ली छावनी से राहुल तंवर, सोनू प्रजापति सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: 'मैं शाहीनबाग की गलियों में पैदल चला, तुम 10 मिनट चलकर दिखाओ', ओवैसी का केजरीवाल पर अटैक