Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में LG आवास के पास दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत और दो हुए घायल

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 01:52 PM (IST)

    दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक दुखद घटना हो गई। यहां एक घर की दीवार गिरने से मीरा और उनके बेटे गणपत की मौत हो गई। इस हादसे में महिला के दो अन्य बे ...और पढ़ें

    दिल्ली में दीवार गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई।
    दिल्ली में दीवार गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते मंगलवार सुबह एलजी आवास के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक घर की दीवार गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई।

    वहीं, मृतकों की पहचान मीरा और गणपत के रूप में हुई है। हादसे में महिला के दो अन्य बेटे भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया गया कि दमकलकर्मियों को सुबह 9:50 पर दीवार गिरने की सूचना मिली थी।