Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई रविवार की सुबह, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; यलो अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 07:07 AM (IST)

    Delhi Weather News राजधानी में सुबह के वक्त ठिठुरन बनी हुई है। इस बीच शनिवार को कोहरे से राहत रही। हल्का कोहरा होने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। (फोटो- एएनआई)
    राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश।
    2. शनिवार को कोहरे से रही राहत, फिर भी 209 उड़ानें हुई प्रभावित।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। कड़ाके की सर्दी के सितम से बचने के लिए लिए राजधानी में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। 

    इससे पहले, शनिवार को कोहरे से राहत मिली। हल्का कोहरा होने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI Airport) एयरपोर्ट पर 209 उड़ानें प्रभावित हुईं, लेकिन कोहरा कम होने से पिछले दिन के मुकाबले उड़ानें कम संख्या में प्रभावित हुईं। दिन में तेज धूप खिलने से ठंड से राहत रही, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली और आकाश में हल्के बादल छा गए।

    राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश 

    आज कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। साथ हल्की बारिश या तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिन मध्यम से घने स्तर का कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    कहां सबसे कम और कहां ज्यादा रहा तापमान

    न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सबसे कम जाफरपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्का कोहरा होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर रही।

    खबरें और भी

    उड़ानों पर पड़ा असर

    आईजीआई एयरपोर्ट पर 44 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं, जिसमें आगमन 24 और प्रस्थान की 20 उड़ानें शामिल हैं। वहीं 165 घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। जिसमें 92 उड़ानों ने देरी से उड़ान भरी और 73 उड़ानें देर से दिल्ली पहुंचीं। शनिवार को वाराणसी, मुंबई, लखनऊ, पोर्ट ब्लेयर व चंडीगढ़ की उड़ानें रद्द भी की गई।

    एक दिन पहले शुक्रवार को 349 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। शनिवार को लगभग 60 ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची। इस कारण 14 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।