यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Today: आज राजधानी में हल्की वर्षा के आसार, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत
Delhi Weather Today मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार को सुबह हल्की धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बदलते मौसम के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली में बृहस्पतिवार की शाम या रात हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इससे वायु प्रदूषण कम होगा या नहीं, कहना मुश्किल है। लेकिन दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। इससे सप्ताहांत में यानी दीवाली पर ठंडक का एहसास गढ़ जाएगा।
दिल्ली का तापमान
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 98 से 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार बढ़ेगी
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को सुबह हल्की धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 नवंबर को हवा की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी और यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: 27 हजार नवजातों की सांसों पर संकट का जिम्मेदार कौन, वायु प्रदूषण शारीरिक विकास में बाधक