यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में तेज धूप, बदलते मौसम में फिर होगी मानसून की वापसी
Delhi Weather Update मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में 15 और 16 तारीख को वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्र ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में 15 और 16 तारीख को वर्षा होने की संभावना है।
- इन सभी जगह 15 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में 15 और 16 तारीख को वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर दस्तक देने वाला है। इसके आसपास के मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। इन सभी जगह 15 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है।
इसका असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वातावरण पर भी नजर आ सकता है। दूसरी तरफ मंगलवार को भी दिल्ली में दिनभर धूप खिली रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किए गए। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से दो-दो डिग्री ज्यादा हैं। हवा में नमी का स्तर 86 से 45 प्रतिशत तक रहा।
बुधवार को 36 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। सुबह हल्की धुंध रहेगी और दिन के समय आसमान साफ रहेगा।
मंगलवार को भी एक्यूआइ रहा 'मध्यम' श्रेणी में, आज पहुंच सकता 'खराब' श्रेणी में मौसम के अलग-अलग कारकों से दिल्ली की हवा अभी साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 180 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसके आसपास ही बने रहने का अनुमान है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: पल-पल बदल रहा राजधानी दिल्ली का मौसम, हवा हुई साफ
NCR में भी बिगड़ रहे हालात
एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का 227, गाजियाबाद का 166, ग्रेटर नोएडा का 240, गुरुग्राम का 104 जबकि नोएडा का 151 दर्ज किया गया। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ ''खराब'' जबकि अन्य सभी जगह 'मध्यम' श्रेणी में रहा। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को हवा की दिशा वापस उत्तर पश्चिमी हो जाएगी।
इसके साथ ही पराली का धुआं भी फिर से दिल्ली पहुंचने लगेगा। ऐसे में एक्यूआइ भी 'खराब' श्रेणी में पहुंच सकता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली के केवल 12 एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशन ही काम कर रहे थे। उन्हीं के आधार पर दिल्ली का औसत एक्यूआइ निकाला गया है। ऐसे में वो कितना प्रामाणिक है, कहना मुश्किल है।