Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली में वर्षा का दौर जारी, काली घटाओं में NCR; मौसम हुआ सुहावना

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    Delhi Weather Update मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में बादलों की आवाजाही एवं बूंदाबांदी के चलते उमस भरी गर्मी से कुछ राहत बनी रहेगी। अगले दो दिन और ...और पढ़ें

    दो दिन और जारी रहेगा दिल्ली में हल्की वर्षा का दौर
    दो दिन और जारी रहेगा दिल्ली में हल्की वर्षा का दौर

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है। सोमवार को जहां राजधानी में गर्मी के तेवर नरम रहे, वहीं मंगलवार को सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को मंगलवार के लिए मौसम का अपडेट जारी किया।

    बादलों की आवाजाही एवं बूंदाबांदी

    मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में बादलों की आवाजाही एवं बूंदाबांदी के चलते उमस भरी गर्मी से कुछ राहत बनी रहेगी। अगले दो दिन और हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य रहे। दिल्ली के वातावरण में चूंकि नमी बनी हुई है, अत: तापमान में भी ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान 34.3 जबकि न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

    गर्मी से मिलेगी राहत

    दिल्ली में हुई बारिश के बाद हवा में नमी का स्तर 90 से 63 रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अगले तीन-चार दिन गर्मी और उमस से राहत बरकरार रहेगी। दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा साफ ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 63 रहा। इस स्तर की हवा को "संतोषजनक" श्रेणी में रखा जाता है।