Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 06:52 AM (IST)

    Today Weather Update राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है। इधर आईए ...और पढ़ें

    पढ़ें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल? (फाइल फोटो)
    पढ़ें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल? (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश के बरघाट में 24 सेमी बारिश हुई।
    2. बिहार में एक सप्ताह तक बारिश के आसार।
    3. गुजरात से लेकर गोवा तक बारिश का अलर्ट।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Today Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बीते दिन दिल्ली में हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राजधानी में आज भी बारिश होने के आसार हैं।

    देश के कई हिस्सों में हुई बारिश

    भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि मध्य प्रदेश के बरघाट में 24 सेमी और ओडिशा के देवगांव में 19 सेमी बारिश हुई है। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों के लिए चेतावनी जारी की है।

    यह भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्‍ली के कई इलाकों में छाए रहे बादल, इन राज्‍यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट

    यूपी में आईएमडी ने जारी की चेतावनी

    आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर तक बारिश हो सकती है। हालांकि, कानपुर, लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही। इसके अलावा कुछ ज‍िलों में सुबह से बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

    बिहार में कब होगी बारिश?

    बता दें कि बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है, जिसका प्रभाव अब बारिश पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले पांच से सात दिनों तक पटना सहित कई जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। बीते दिन राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Weather Bihar: पटना सहित विभिन्न जगहों पर होगी छिटपुट वर्षा, 19 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी

    पढ़ें जम्मू में कैसा रहेगा मौसम?

    जम्मू में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है और आगे भी जारी रहने वाला है। आईएमडी ने बताया कि इस सप्ताह तक बारिश से निजात नहीं मिलेगी। शुक्रवार को कई जगहों पर बादल छाए रहे और बारिश हुई। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जम्मू में मौसम का हाल

    गुजरात से लेकर गोवा तक बारिश का अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन्न क्षेत्रों में 18 सितंबर तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बारिश को देखते हुए, आईएमडी ने लोगों से आग्रह किया है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

    यह भी पढ़ेंः Jammu Weather: मौसम के बदले मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कुछ दिन छाए रहेंगे बादल

    इधर, कोंकण और गोवा के विभिन्न क्षेत्रों में 16 और 17 सितंबर को बारिश होने के आसार हैं। वहीं, अंडमान और निकोबार के विभिन्न क्षेत्रों में 17 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, विदर्भ के इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है।