यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Bihar: पटना सहित विभिन्न जगहों पर होगी छिटपुट वर्षा, 19 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले पांच से सात दिनों तक तापमान ऐ ...और पढ़ें

HighLights
- बिहारशरीफ में न्यूनतम 27 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान
- पटना में अधिकतम 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान
जागरण संवाददाता, पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मॉनसून के कमजोर पड़ने से वर्षा में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से सात दिनों तक पटना सहित जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को पटना समेत 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।
उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। भभुआ में 60.8 मिमी वर्षा हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मॉनसून ट्रफ बीकानेर, शिवपुरी, सिद्धि, जमशेदपुर होते हुए निम्न दबाव का क्षेत्र से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर ओडिशा व पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है।
.jpeg)
सीतामढ़ी में बढ़ा पारा
इनके प्रभाव से छिटपुट वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी समेत 25 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। 36.8 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में मुंगेर के संग्रामपुर में 26.2 मिमी, गया के डुमरिया में 24.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 22.6 मिमी, रोहतास के सासाराम में 21.8 मिमी, बेगूसराय के बैराैनी में 6.2 मिमी व शेखपुरा में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।