Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: मानसून हुआ एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

    By verendra RawatEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 08:25 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में 15 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में नि ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून हुआ एक्टिव, कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में मौसम?
    Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून हुआ एक्टिव, कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में मौसम?

    जागरण संवाददाता, रांची : Ranchi Weather : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण 4 दिनों तक बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

    इस दौरान 3 से 4 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट भी रिकॉर्ड की जाएगी। कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। आज और कल राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

    इसके अलावा, 14 व 15 सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है।

    वज्रपात की आशंका, किसानों को किया सावधान

    मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में 15 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि किसानों को अगले तीन दिनों तक अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम खराब होते ही किसान घर की ओर लौट जाएं। खेत में अधिक देर तक नहीं रूकें।

    राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में 13 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, रामगढ़, बोकारो आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

    14 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

    अबतक 37 प्रतिशत कम हुई बारिश

    रांची में अबतक तक 37 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में अबतक 901.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 589.2 मिलीमीटर ही बारिश हो सकी है। उम्मीद है कि इस माह अच्छी बारिश से जलाशयों में पानी दिखाई देगा।