विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: आखिर क्यों उतर गई इंफोर्समेंट टीम की वर्दी, आनन-फानन में 30 ऑफिसर भी हटाए गए

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 10 Sep 2023 04:00 AM (IST)

रांची नगर निगम इंफोर्समेंट टीम की वर्दी उतर गई। पुलिस जैसी वर्दी पहनकर अवैध वसूली को लेकर लगातार आरोप के ...और पढ़ें

उतर गई इंफोर्समेंट टीम की वर्दी, 30 आफिसर भी हटाए गए (फाइल फोटो)
उतर गई इंफोर्समेंट टीम की वर्दी, 30 आफिसर भी हटाए गए (फाइल फोटो)

रांची,जागरण संवाददाता। रांची नगर निगम इंफोर्समेंट टीम की वर्दी उतर गई। पुलिस जैसी वर्दी पहनकर अवैध वसूली को लेकर लगातार आरोप के बाद नगर निगम कि इंफोर्समेंट टीम पर शनिवार को कार्रवाई हुई। वर्दी उतरने के साथ-साथ 30 नए बहाली वाले इंफोर्समेंट आफिसर को भी टीम से हटा दिया गया है। दैनिक जागरण ने बीते छह सितंबर को चुटिया के कृष्णपुरी में इंफोर्समेंट टीम कि ओर से दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस के नाम पर कि जा रही अवैध वसूली को लेकर खबर प्रमुखता से छापी थी।

बीते दिन हाईकोर्ट ने भी अवैध वसूली को लेकर संज्ञान लिया था। नगर प्रशासक ने अब इंफोर्समेंट टीम को खाकी वर्दी पहनने पर रोक लगा दी है। गनीमत तो यह है कि अबतक बिना किसी अधिकारी के आदेश के बाद भी नगर निगम इंफोर्समेंट टीम के सदस्य खाकी वर्दी पहन रहे थे। शनिवार को इंफोर्समेंट टीम बिना वर्दी के ही काम पर निकली। शहर को व्यवस्थित करने के लिए वर्ष 2017 में तत्कालीन नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने इंफोर्समेंट अफसरों की बहाली की थी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर यह बहाली हुई थी। डीआइजी ने खाकी वर्दी को लेकर जताई थी

आपत्ति, प्रशासक ने कि कार्रवाई प्रशासक ने आदेश जारी करते हुए कहा है की पुलिस उप महानिरीक्षक का कार्यालय के माध्यम से यह सूचित किया गया था कि रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट आफिस पुलिस की भांति खाकी वर्दी एवं स्टार का उपयोग किया जाता है। जिससे भम्र की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस विषय पर विभिन्न माध्यम से भी शिकायतें प्राप्त होती रही है। इसको लेकर रांची नगर निगम ने पुलिस उप महानिरीक्षक से आवश्यक पत्राचार किया गया था। जिसके बाद फिर से पुलिस उप महानिरीक्षक का कार्यालय के माध्यम से इंफोर्समेंट आफिसर के द्वारा धारण किये जाने वाले वर्दी को पुलिस से भिन्न करने के लिए विचार प्राप्त हुआ है। 

इस विषय पर विचार करते हुए इफोर्समेंट आफिसर के उपयोग किये जा रहे वर्दी को अनुमोदित किया जाता है। संविदा विस्तार के बिना काम कर रहे 30 आफिसर हटाए गए बिना संविदा विस्तार के ही नगर निगम के 30 इंफोर्समेंट आफिसर काम कर रहे थे। अब इन 30 इंफोर्समेंट आफिसर को बैठा दिया है। नगर निगम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 2021 में 30 इंफोर्समेंट आफिसर कि बहाली हुई थी जिनकी संविदा अवधि समाप्त हो चुकी है। संविदा विस्तार के लिए बोर्ड को संचिका उपस्थापित की गयी थी।

परंतु बार्ड की बैठक में कार्यवृत्त में सम्मिलित करने का प्रस्ताव पर अनुमति नहीं दी गयी। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए इनकी सेवा अवधि विस्तार की प्रत्याशा में अब तक ली गयी है। संविदा शर्तों के अनुरूप प्रत्येक वर्ष के अंत में कार्यों का मूल्यांकन करते हुए अवधि विस्तार पर निर्णय किया जाना है। कार्यों का मूल्यांकन चयन कमेटी द्वारा समीक्षा कर अनुशंसा प्राप्त होने के बाद ही नवचयनित 30 इंफोर्समेंट आफिसर की अवधि विस्तार पर विचार किया जाएगा।

तत्काल में नव चयनित इंफोर्समेंट आफिसर को इंफोर्समेंट सेल से संबंधित किये जा रहे कार्यों पर रोक लगयी जाती है। यह होगा नया ड्रेस कोड - शर्ट:नेवी ब्लू आरएमसी लोगो के साथ -पैंट:नेवी ब्लू -शूज :ब्लैक -बेल्ट:ब्लैक-बेरेट कैप:ब्लैक आरएमसी लोगो के साथ 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।