Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: सुबह हल्की धुंध और दिन में तापमान में इजाफा, ठंड की आहट के बीच रंग बदल रहा दिल्ली का मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 07:33 AM (IST)

    Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में मौसम के मिश्रित रंग देखने को मिले हैं। दिन का औसत तापमान तीन सालों का सर्वाधिक रहा तो न्यूनतम सबसे ...और पढ़ें

    Delhi Weather Update: सुबह हल्की धुंध और दिन में तापमान में इजाफा
    Delhi Weather Update: सुबह हल्की धुंध और दिन में तापमान में इजाफा

    HighLights

    1. इस साल राजधानी में अक्टूबर में मौसम के मिश्रित रंग देखने को मिले हैं।
    2. मंगलवार को भी मौसम के मिजाज में गर्माहट बरकरार रही।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इस साल राजधानी में अक्टूबर में मौसम के मिश्रित रंग देखने को मिले हैं। दिन का औसत तापमान तीन सालों का सर्वाधिक रहा तो न्यूनतम सबसे कम। वर्षा भी तीन वर्ष की सबसे कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इसके पीछे मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को जिम्मेदार बताया है।

    मंगलवार को भी बरकरार रहा गर्माहट का एहसास

    मंगलवार को भी मौसम के मिजाज में गर्माहट बरकरार रही। हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने के कारण इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से एक एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह हल्की धुंध रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। धूप भी खिली रही।

    अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक स्तर पर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 96 से 43 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो तीन दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान भी उच्च बने रहेंगे।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि हाल फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसमें अधिक बदलाव नहीं होगा। बीते दिनों की सुबह हल्की धुंध छा रही है, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। धूप भी खिली रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: मौसम के मिजाज में दिखी थोड़ी गर्माहट, आज ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का हाल