Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: मौसम के मिजाज में दिखी थोड़ी गर्माहट, आज ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

    Delhi Weather सोमवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अ ...और पढ़ें

    मौसम के मिजाज में दिखी थोड़ी गर्माहट (file photo)
    मौसम के मिजाज में दिखी थोड़ी गर्माहट (file photo)

    HighLights

    1. हाल-फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा
    2. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को मौसम के मिजाज में थोड़ी गर्माहट देखने को मिली। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से बदलकर दक्षिणी पूर्वी हुई तो इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। सुबह का तापमान सामान्य जबकि दिन का इससे ऊपर दर्ज किया गया।

    फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा

    मौसम विभाग का अनुमान है कि हाल फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसमें अधिक बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। धूप भी खिली रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड पसारने लगी पांव, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार; आज कैसा रहेगा मौसम?

    न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 31 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान भी उच्च बना रहेगा।