यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: सर्दी-गर्मी का मेल बिगाड़ रहा खेल, फिर बढ़ रहा दिल्ली का तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड महसूस की गई जबकि दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग की मानें तो अब अगले दो दिन न्यूनतम ...और पढ़ें

HighLights
- अगले दो दिन सुबह के समय भी तापमान में होगी वृद्धि
- अगले सप्ताह भर तक वर्षा की संभावना नहीं है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड महसूस की गई जबकि दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग की मानें तो अब अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.1 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 से 40 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा। अगले सप्ताह भर तक वर्षा की संभावना नहीं है।
मौसम में आ रही नमी
.jpg)
गौरतलब है, बीते बुधवार दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.4 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 48 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का मानना है कि बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा। सुबह धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा। शुक्रवार से बादल छाए रहने के कारण तापमान में वृद्धि होगी। अगले छह दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली में आ गए पंखे बंद करने के दिन, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक; अब कैसा रहेगा मौसम