यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: दिल्ली में आ गए पंखे बंद करने के दिन, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक; अब कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update बुधवार को भी दिल्ली में सुबह गुलाबी ठंड और दिन में हल्की गर्मी देखने को मिली। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में सुबह गुलाबी ठंड और दिन में हल्की गर्मी देखने को मिली।
- बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को भी दिल्ली में सुबह गुलाबी ठंड और दिन में हल्की गर्मी देखने को मिली। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। फिर तापमान में दोबारा वृद्धि होगी।
सुबह छाई रहेगी धुंध

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.4 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 48 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का मानना है कि बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा। शुक्रवार से बादल छाए रहने के कारण तापमान में वृद्धि होगी। अगले छह दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Weather Update Today: दिल्ली में हो रहा ठंड का एहसास, UP में हो रही बारिश; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल