Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: दिल्ली में हो रहा ठंड का एहसास, UP में हो रही बारिश; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 07:51 AM (IST)

    Weather Update Today दिल्ली में अब लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय दिल्ली में हल्की ठंड के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत ...और पढ़ें

    Weather Update Today: दिल्ली में हो रहा ठंड का एहसास
    Weather Update Today: दिल्ली में हो रहा ठंड का एहसास

    HighLights

    1. दिल्ली में पड़ने लगी हल्की ठंड
    2. उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश
    3. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में अब लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बढ़ रही है। लेकिन दिन के तापमान में अभी भी कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

    सामान्य तौर पर दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाता है। लेकिन कल न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि बीते 13 सालों में पहली बार 3 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम

    उत्तर प्रदेश में अभी भी लौटते मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, लखनऊ में बुधवार की सुबह हल्की बौछारें पड़ी जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश में बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    बिहार में हो रही बारिश

    बिहार की राजधानी समेत प्रदेश में अगले दो दिनों तक झमाझम वर्षा होगी। मेघगर्जन, वज्रपात और मॉनसून की सक्रियता के मद्देनजर किसानों को खेत में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    पटना समेत अधिसंख्य जिलों में शनिवार को रुक-रुक कर वर्षा होती रही। प्रदेश के 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार देर रात तक हुई वर्षा से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा।

    उत्तराखंड के मौसम का हाल?

    उत्तराखंड में मानसून सीजन के खत्म होते ही मौसम भी बदल लगने लगा है। अब धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ने लगा है। दिन के समय अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात सर्द होने के साथ ही शीत ऋतु के आगमन का अहसास करा रही है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी, इसलिए मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है।

    अक्टूबर माह में दोपहर में तपन का क्रम जारी रहने की संभावना है, तो वहीं रात्रि के समय पारे में गिरावट और ठंड में वृद्धि होती रहेगी। मौसम विज्ञान ने साप्ताहिक तापमान के फोरकास्ट में ऐसी संभावना जताई है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

    झारखंड में आज भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। आज प्रदेश की राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जगहों पर आज लोग भारी से भारी वर्षा का भी अनुभव करेंगे। दरअसल, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके अलावा, राज्य के बाकी सभी इलाकों में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। अगर जमशेदपुर की बात करें तो पिछले दो तीन दिनों से शहर में लगातार वर्षा हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर हल्की-हल्की वर्षा होते रही। जबकि शाम में जोरदार वर्षा हुई।

    पंजाब से मानसून ने ली विदाई

    पंजाब में मानसून ने पूरी तरह से विदाई ले ली है। वहीं, देश के अन्य राज्यों में भी मानसून की विदाई हो चुकी है।ऐसे में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, अब मौसम पूरी तरह से साफ रहता है। आगामी दिन में भी बारिश की संभावनाएं नहीं है। मानसून की विदाई के साथ अब प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत होने लगी है। दूसरी ओर दिन में तपिश लोगों को परेशान करती हुई नजर आ रही है।

    शहर में एक सप्ताह से दिन की तपिश भले बरकरार है, मगर रातों की ठंडक बढ़ रही है। यही कारण है कि मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

    कहां होगी बारिश?

    देश के कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, 5 अक्टूबर तक झारखंड और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश, तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।

    यह भी पढ़ें- Weather Bihar: पटना समेत राज्य भर में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन व वज्रपात के साथ होगी झमाझम वर्षा, अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: शाम हुई गुलाबी ठंडक, दिन में हल्की गर्मी बरकरार; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल