Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, दिल्ली-NCR में जल्द बदलेगा मौसम; इसी महीने पड़ेगी गर्मी

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 07:58 AM (IST)

    दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मौसम (Delhi Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले पांच-छह दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक और ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से ठंड का अहसास हुआ। फाइल फोटो
    दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से ठंड का अहसास हुआ। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं से हुआ ठंड का अहसास।
    2. NCR में अगले 5-6 दिन में 30 के पार पहुंचेगा तापमान।
    3. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने से थोड़ा ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी अहसास हो रहा है। आज सुबह भी मौसम साफ रहा और जल्द ही सूरज निकल आया। 

    हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच-छह दिन में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा। 

    35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं 

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

    बृहस्पतिवार को मिली इस साल की सबसे साफ हवा 

    तेज हवाओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण भी फिलहाल साफ हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। इस साल यानी 2025 में इतना कम एक्यूआइ पहली बार गया है। एक दिन पहले बुधवार को यह 212 रहा था। तेज हवाओं के चलते 24 घंटे के दौरान इसमें 78 अंकों की कमी दर्ज की गई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, जल्द 30 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें आनेवाले दिनों का हाल

    एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है। तेज हवाओं के असर के कारण अभी प्रदूषण कम ही रहेगा।

    यह भी पढे़ं- UP Weather: वेलेंटाइन डे पर बेईमान रहेगा मौसम, यूपी में जल्‍द शुरू होगा बार‍िश का स‍िलस‍िला, यहां जानें वेदर अपडेट्स