Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, जल्द 30 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें आनेवाले दिनों का हाल

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 11:03 PM (GMT+05:30)

    दिल्लीवासियों को जल्द ही तेज गर्मी का एहसास होनेवाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आंशिक ...और पढ़ें

    राजधानी दिल्ली में वीकेंड पर बढ़ेगा पारा।
    राजधानी दिल्ली में वीकेंड पर बढ़ेगा पारा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। फिलहाल भले ही सर्द हवाएं ठंडक का एहसास करा रही हों, लेकिन सप्ताहांत से तापमान फिर चढ़ने लगेगा। गर्मी का एहसास भी दोबारा होने लगेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच- छह दिन में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक चला जाएगा।

    दूसरी ओर बृहस्पतिवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा।

    सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

    बृहस्पतिवार को मिली इस साल की सबसे साफ हवा

    तेज हवाओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण भी फिलहाल साफ हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआइ 134 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। इस साल यानी 2025 में इतना कम एक्यूआइ पहली बार गया है।

    खबरें और भी

    एक दिन पहले बुधवार को यह 212 रहा था। तेज हवाओं के चलते 24 घंटे के दौरान इसमें 78 अंकों की कमी दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

    बृहस्पतिवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    शहर सीपीसीबी आइक्यू एयर
    दिल्ली 134 124
    गुरुग्राम 167 134
    गाजियाबाद 80 77
    फरीदाबाद  132 158
    ग्रेटर नोएडा 96 72
    नोएडा 105 75

    यह भी पढ़ें- DDA की विशेष आवासीय योजना में होगी फ्लैटों की ई-नीलामी, अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया; पढ़ें पूरी डिटेल