यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: क्या G20 के दौरान उमसभरी गर्मी करेगी विदेशी मेहमानों को परेशान? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
G20 Summit in Delhi जी-20 समिट दिल्ली में अगले हफ्ते होने वाली है। जी-20 के दौरान 8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में मौसम का मिजाज सामान्य ही रहने की सं ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग ने बताया जी-20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली की हवा फिलहाल साफ चल रही है
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। G20 Summit in Delhi: जी-20 के दौरान आठ से 10 सितंबर के बीच राजधानी में मौसम का मिजाज सामान्य ही रहने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी अगले सप्ताह भर के पूर्वानुमान पर गौर करें तो आठ तारीख को आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रहेगी।
मौसम विभाग ने कहा, ''वर्षा नहीं होगी, लेकिन उमसभरी गर्मी रह सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नौ और 10 को भी बने रहने की संभावना है।''
शनिवार को ऐसा रहा मौसम का मिजाज
उधर शनिवार को दिन भर तेज धूप खिली रही। उमस ने भी लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
हवा में नमी का स्तर 79 से 40 प्रतिशत तक रहा। पीतमपुरा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान भी 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी और उमस अभी बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
खबरें और भी
वहीं, दिल्ली की हवा अभी साफ ही चल रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 136 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।
रिपोर्ट इनपुट- संजीव गुप्ता