Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election में अब बूथ पर जाना जरूरी नहीं, ये लोग घर बैठे भी कर सकेंगे मतदान; बस करना होगा ये काम

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 04:45 PM (GMT+05:30)

    दिव्यांगों और बुजुर्गों को अब मतदान केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर से ही मतदान कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 12डी उनके घर भेजा जाएगा। अप्रैल ...और पढ़ें

    दिव्यांगों और बुजुर्गों को अब मतदान केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं।
    दिव्यांगों और बुजुर्गों को अब मतदान केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं।

    HighLights

    1. दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक) व 85 वर्ष आयु वर्ग के अधिक के बुजुर्गों को मिलेगी सुविधा
    2. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बूथ लेवल ऑफिसर इनके घर फॉर्म 12डी लेकर पहुंचेंगे

    सोनू राणा, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले मतदान के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों को अब मतदान केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर से ही मतदान कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 12डी उनके घर भेजा जाएगा। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) इसे दिव्यांगों व बुजुर्गों के घरों पर देकर आएंगे।

    यह सुविधा उन बुजुर्गों को दी जाएगी जिनकी उम्र 85 से ज्यादा है। वहीं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग भी घर से वोट डाल सकेंगे। संसदीय क्षेत्र में 12901 दिव्यांग व 49999 80 से ज्यादा उम्र के मतदाता हैं। इनमें से 85 से ज्यादा आयु वर्ग की पहचान की जा रही है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है।

    ये भी पढ़ें- एलजी के पत्र पर AAP का पलटवार, दिल्ली सरकार के प्रदूषण रोकने के काम दिख रहे; आपकी भाषा गलत

    पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन अधिकारी डॉ. किन्नी सिंह के नेतृत्व व एसडीएम (चुनाव) धीरज शर्मा की देखरेख में 2283 बीएलओ अधिसूचना जारी होने के बाद एक साथ फार्म देने के लिए निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर से निकलेंगे।

    फॉर्म 12डी से ही घर बैठे मतदान कर सकेंगे

    धीरज शर्मा ने कहा कि मतदान के अधिकार से कोई वंचित न रहे, इसके लिए फॉर्म 12डी दिव्यांगों व बुजुर्गों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। ऐसा करने से मतदाता को मतदान के लिए बूथ पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह फॉर्म 12डी से ही घर बैठे मतदान कर सकेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद यह फॉर्म लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

    ऐसे कर सकते हैं मतदान

    • फॉर्म 12डी भरकर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं।
    • फॉर्म भरकर स्वजन के हाथ मतदान बूथ पर जमा करवा सकते हैं।
    • जिन बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर में कोई बूथ पर नहीं जा सकता है, वह उसी समय फार्म भरकर बीएलओ को दे सकते हैं।
    • मतदान कर डाक के माध्यम से भेज सकेंगे फॉर्म।

    अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ की संख्या

    विधानसभा क्षेत्र बीएलओ
    द्वारका 184
    मादीपुर  163
    उत्तम नगर 263
    तिलक नगर 148
    नजफगढ़ 255
    राजौरी गार्डन 166
    हरिनगर 163
    जनकपुरी 188
    विकासपुरी 377
    मटियाला 376
    कुल बीएलओ 2283

    व्हीलचेयर की सुविधा होगी उपलब्ध

    धीरज शर्मा ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 434 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 2283 मतदान बूथ हैं, जिनमें आदर्श व पिंक बूथ भी शामिल हैं। अगर कोई बुजुर्ग व दिव्यांग फॉर्म 12डी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो वह मतदान केंद्रों पर पहुंच सकते हैं। इसके लिए हर बूथ पर व्हीलचेयर की सुविधा होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- Lok Sabha Elections: लगातार घट रहा मत प्रतिशत, आखिर क्यों लोग वोट करने घर से नहीं निकल रहे; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट