यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Metro में अब नहीं करना पड़ेगा भीड़ का सामना, DMRC ने लिया बड़ा फैसला; पढ़ें डिटेल्स
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार और शनिवार को ...और पढ़ें

HighLights
- डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया
- शुक्रवार और शनिवार को 84 अतिरिक्त फेरे लगेंगे, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। 13 फरवरी को अधिकतम यात्री यात्रा 71,09,938 दर्ज की गई थी। पिछले एक माह में 17 बार यह रिकॉर्ड टूट चुका है। 20 अगस्त को 77,49,682 यात्री यात्राओं का रिकॉर्ड है। यात्री यात्रा की गणना एक यात्री द्वारा एक बार में अलग-अलग कॉरिडोर में की गई यात्रा के अनुसार की जाती है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार और शनिवार को 84 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। 29 इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है। डीएमआरसी सारथी ऐप, वन दिल्ली ऐप, वाट्सऐप, पेटीएम, अमेजन पे सहित कई माध्यमों से टिकट खरीदने की सुविधा मिलने से भी मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
| तिथि | यात्री यात्रा |
| 20 अगस्त | 77,49,682 |
| 09 सितंबर | 77,16,910 |
| 10 सितंबर | 75,71,124 |
| 11 सितंबर | 75,50,620 |
| 12 सितंबर | 73,25,403 |
यह भी पढ़ेंः Delhi Metro ने रचा नया इतिहास, मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा पुराना रिकॉर्ड; DMRC ने दी जानकारी