Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DUSU Election Result 2023: डीयू में शांतिपूर्ण मतदान, आज होगा 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 06:00 AM (IST)

    DUSU Election Result 2023 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शनिवार को चुनाव परिणाम जारी कर दिया ...और पढ़ें

    DUSU Election Result 2023: डीयू में शांतिपूर्ण मतदान, आज होगा 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
    DUSU Election Result 2023: डीयू में शांतिपूर्ण मतदान, आज होगा 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

    HighLights

    1. डीयू में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
    2. आज होगा 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
    3. मतदाता कॉलेजों में बैलेट पेपर से डाले गए वोट

    दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शनिवार को चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में 41 प्रतिशत तक मतदान हुआ। दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत जारी नहीं किया गया है।

    कोरोना के चलते तीन साल बाद चुनाव आयोजित किया जा सका। पहले चरण में मतदान सुबह 8.30 से दोपहर एक बजे तक किया गया। इसमें सुबह के कालेज और विभागों में वोट डाले गए। दूसरे चरण में दिन में तीन बजे से रात 7.30 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।

    यह भी पढ़ें- DUSU Election 2023: हाथ में दिया फूल, बैलेट नंबर कराया याद... प्रत्याशी और समर्थकों ने ऐसे मांगे वोट

    इस बार भी मुख्य तौर पर मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के बीच ही देखने को मिला। इसके अलावा वाम संगठन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआइ) भी मैदान में हैं। शनिवार को सुबह 8.30 बजे से कान्फ्रेंस सेंटर में मतों की गिनती शुरू की जाएगी। दोपहर एक बजे तक परिणाम जारी किए जाने की बात कही जा रही है। डूसू चुनाव लड़ रहे 24 प्रत्याशियों में सर्वाधिक आठ प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे हैं।

    छह प्रत्याशी मैदान में, कौन मारेगा बाजी

    छह प्रत्याशी सचिव पद के लिए और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में हैं। डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो चंद्र शेखर ने बताया कि सभी कालेजों में पर्यवक्षकों की ड्यूटी सुबह सात बजे से ही लगा दी गई थी। सभी 52 कॉलेज, विधि संकाय, बुद्धिस्ट विभाग में छात्रों ने मतदान किया।

    खबरें और भी

    कॉलेजों की तरफ से भी सभी कालेजों में चुनाव की एक टीम इंतजाम और निगरानी रख रही थी। चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदाता थे। 680 ईवीएम मशीनों का उपयोग मतदान में किया गया।

    कॉलेजों में मतदान बैलेट पेपर के जरिये हुआ। उत्तरी परिसर मेें 35 से 40 के बीच रहा मतदान प्रतिशत डूसू चुनाव के दौरान उत्तरी परिसर के कालेजों में मतदान प्रतिशत 35 से 40 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। किरोड़ीमल कॉलेज में 42.3 प्रतिशत वोट डाले गए। यहां 5600 छात्रों में से 2409 ने मतदान किया।

    यह भी पढ़ें- Delhi: वायु प्रदूषण को लेकर क्या फिर शुरू होगी राज्यों की तू-तू मैं-मैं ? हरियाणा सरकार ने किया ये दावा

     

    कॉलेजों में इतना हुआ मतदान

    रामजस में 33 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ। यहां 5800 में से दो हजार छात्रों ने मतदान किया। हंसराज में पांच हजार छात्रों में से 2150 करीब 45 प्रतिशत ने मतदान किया। हिंदू कॉलेज में 4300 में से 2300 ने और राजधानी कॉलेज में 3500 में से 965 ने मतदान किया।

    सुबह कम पहुंचे छात्र, दोपहर में मतदान ने पकड़ी गति डूसू चुनाव के लिए मतदान सुबह 8.30 बजे से शरू हो गया था। लेकिन, 10 बजे तक कम संख्या में छात्र पहुंचे थे। 11 बजे तक संख्या बढ़ना शुरू हो गई। 12 बजे मतदान की रफ्तार काफी तेज हो गई।

    दोपहर एक बजे तक उसी गति से मतदान हुआ। डूसू चुनावों में पहले ऐसा रहा है मतदान प्रतिशत साल - प्रतिशत 2023- 41 प्रतिशत (पहले चरण का) 2019 - 39.90 2018 - 44.46 2017 - 43 2016 - 36.9 2015 - 44