यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर में नहीं था कोई, 68 साल के बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और पड़ोसी भी रह गए दंग
दिल्ली के मालवीय नगर में एक बुजुर्ग पत्नी की जुदाई दो दिन भी नहीं सह सका। उसने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 68 वर्षीय कुलदीप टं ...और पढ़ें

HighLights
- दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का मामला
- घर के अंदर मिला खून से लथपथ बुजुर्ग का शव
- बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में 68 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर पत्नी उन्हें अकेला छोड़कर चली गई थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने किसी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर के बी ब्लॉक में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां तीन मंजिला मकान के प्रथम तल का दरवाजा अंदर से लॉक था।
फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था शव
मकान के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने दूसरी चाबी बनवाकर दरवाजा खोला। जब पुलिस मकान के अंदर गई तो एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। मृतक की पहचान 68 वर्षीय कुलदीप टंडन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मकान से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों को हुआ शक
घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पड़ोसियों को मकान के अंदर से बदबू आ रही थी। शक होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का दावा है कि बुजुर्ग ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की है।
खबरें और भी
उनके हाथ पर चोट का निशान भी मिला है। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने किसी पर भी आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
दो दिन पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी
पुलिस की जांच में सामने आया कि कुलदीप टंडन अपनी पत्नी के साथ मकान में रहते थे। उनका बेटा एक होटल में कार्यरत है। वह नोएडा में रहता है। दो दिन पहले कुलदीप का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। तब से कुलदीप अकेले ही रह रहे थे।