Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: आनंद विहार के इस होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़; मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

    By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:02 PM (IST)

    पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को होटल में भेजा। ग्राहक जब होटल में पहुंचा तो उसे वहां पर अरुण मिला जिसने देह व्यापार के लिए दो हजार रुपये मांगे। ग्राहक से ...और पढ़ें

    आनंद विहार के होटल में हो रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़।
    आनंद विहार के होटल में हो रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार इलाके के रोज स्टे नाम के होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को दबोचा है।

    आरोपितों की पहचान होटल मैनेजर विशाल शर्मा (40), कर्मचारी मुकेश कुमार (62), दलाल अरुण कुमार (27) और 32 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। आनंद विहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी की है।

    रोज स्टे होटल में हो रहा था देह व्यापार 

    शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि रोज स्टे होटल में देह व्यापार हो रहा है। इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

    पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को होटल में भेजा। ग्राहक जब होटल में पहुंचा तो उसे वहां पर अरुण मिला, जिसने देह व्यापार के लिए दो हजार रुपये मांगे। ग्राहक से इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में छापेमारी की। जांच में पता चला कि मैनेजर ही लोगों के लिए युवतियां उपलब्ध करवाता था।

    ये भी पढ़ें-