विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Summit 2023: मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर! सुरक्षा के मद्देनजर बंद रहेंगे स्टेशन के कई एंट्री गेट

By Dhananjai MishraEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 03 Sep 2023 10:56 PM (IST)

जी-20 आयोजन के दौरान आठ से 10 सितंबर के दौरान सभी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार स्टेशन में प्रवेश के ...और पढ़ें

G20 Summit 2023: सुरक्षा के मद्देनजर बंद रहेंगे स्टेशन के कई एंट्री गेट।
G20 Summit 2023: सुरक्षा के मद्देनजर बंद रहेंगे स्टेशन के कई एंट्री गेट।

HighLights

  1. सुरक्षा के मद्देनजर बंद रहेंगे स्टेशन के कई एंट्री गेट।
  2. मेट्रो में यात्रा करने से पहले पढ़े एडवाइजरी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जी-20 आयोजन के दौरान आठ से 10 सितंबर के दौरान सभी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार स्टेशन में प्रवेश के लिए नहीं खुलेंगे।

डीसीपी राम गोपाल नाइक ने बताया कि जी-20 के कारण 8,9 और 10 सितंबर को सुरक्षा के कारण कई मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार बंद किए जाएंगे।

इन स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद

इसमें खान मार्केट मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2,3 बंद रहेगा, कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर दो बंद रहेगा, लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2,3,4 बंद रहेगा, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1 और 3 बंद रहेगा,आश्रम मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1 और 3 बंद रहेगा,बाराखंबा मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर,1,3,4,5 और 6 बंद रहेगा,सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे, इंद्रप्रस्था मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 2 रहेगा बंद,मोती बाग मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1और 2 बंद रहेगा।

बीकाजी गामा प्लेस मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2 और 3 बंद रहेगा, मुनिरका मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2 और 3 बंद रहेगा,आरकेपुरम मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2,3,4 और 5 बंद रहेगा,आईआईटी मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2,3 बंद रहेगा।

हौजखास मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2 और 4 बंद रहेगा,मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 3 और 4 बंद रहेगा, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1 और 2 बंद रहेगा,पालम मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1 और 2 बंद रहेगा।

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 3 और 4 बंद रहेगा, उद्याेग भवन मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1 और 3 बंद रहेगा, लोक नायक मार्ग मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 2 बंद रहेगा, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 2,3 और 4 बंद रहेगा।

आईटीओ मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 2,3,4,5 और 6 बंद रहेगा। दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार नंबर 1,2,4और 5 बंद रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।