Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit: दो दिन और सुबह चार बजे चलेगी दिल्ली मेट्रो, पहले दिन कम रही यात्रियों की भीड़

    By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 11:35 PM (IST)

    शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो सामान्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की सेवा में दो घंटे पहले सुबह चार बजे से रफ्तार भरने लगी। यह पहला अवसर है जब लगातार तीन द ...और पढ़ें

    दो दिन और सुबह चार बजे चलेगी दिल्ली मेट्रो
    दो दिन और सुबह चार बजे चलेगी दिल्ली मेट्रो

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो सामान्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की सेवा में दो घंटे पहले ट्रैक पर उतर गई और सुबह चार बजे से रफ्तार भरने लगी। बिना किसी रोक टोक सभी मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों का आवागमन हुआ।

    दो दिन और चलेगी चार बजे मेट्रो

    सफर में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी भी नहीं उठानी पड़ी। शनिवार और रविवार को भी मेट्रो सुबह चार बजे से रफ्तार भरेगी। दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू होने से लेकर अब तक यह पहला अवसर है जब लगातार तीन दिनों तक मेट्रो का परिचालन सुबह चार बजे से होगा। पहले दिन मेट्रो में यात्रियों की भीड़ कम रही।

    एक तिहाई कम यात्रियों ने किया सफर

    सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक सभी कॉरिडोर पर 30 मिनट पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध हुईं। सुबह छह बजे के बाद निर्धारित फ्रिक्वेंसी के साथ मेट्रो का परिचालन हुआ। सामान्य तौर पर मेट्रो में प्रतिदिन करीब 55 लाख यात्राएं लोग (पैसेंजर जर्नी) करते हैं। शुक्रवार को मेट्रो में करीब एक तिहाई कम यात्रियों ने सफर किया, लेकिन सही आंकड़ा दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा डेटा जारी किए जाने के बाद स्पष्ट होगा।

    वैसे सामान्य दिनों के मुकाबले सुबह व शाम को व्यस्त समय में भी मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम रही। इसका कारण जी 20 सम्मेलन के कारण सरकारी और निजी दफ्तरों में अवकाश और वर्क फ्राम होम होना है। मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम होने से स्टेशनों पर मौजूद खानपान के आउटलेट्स पर भी भीड़ कम रही। इस वजह से खानपान की वस्तुओं की बिक्री कम हुई।

    खबरें और भी

    विदेशी मेहमानों के स्वागत में DMRC की व्यवस्था

    सामान्य तौर पर सुबह छह बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू होता है। रविवार को फेज तीन के कॉरिडोर पर रखरखाव के संबंधित कार्यों के कारण सुबह आठ बजे परिचालन शुरू होता है। इस बार रविवार को सुबह चार बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। मेट्रो जी 20 सम्मेलन के रंग में रंगी हुई है। सभी स्टेशनों पर जी 20 के लोगों लगाए गए हैं। मेट्रो में विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भी डीएमआरसी ने व्यवस्था की है।

    यह भी पढ़ें- 

    UAE के अंतरिक्ष यात्री की G20 समिट पर दिल्ली में क्यों लगी होर्डिंग्स, हर कोई जानने के लिए उत्सुक

    G20 Summit: 5000 CCTV कैमरों से नजर, राफेल से दिल्ली के आसमान में पहरा; राजनिवास से निगरानी करेंगे उपराज्यपाल