Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit: भारत मंडपम में लगा शिल्प बाजार, विदेशी मेहमानों को लुभा रहीं भारतीय कला और संस्कृति की वस्तुएं

    By GeetarjunEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 08:44 PM (IST)

    प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) चल रहा है। भारत इस बार जी-20 की मेजबानी कर रही है। सम्मेलन प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम (Bharat Ma ...और पढ़ें

    एक स्टॉल पर बांस से बनी बांसुरी देखते विदेशी मेहमान, डिजिटल इंडिया गैलरी को देखतीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना।
    एक स्टॉल पर बांस से बनी बांसुरी देखते विदेशी मेहमान, डिजिटल इंडिया गैलरी को देखतीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) चल रहा है। भारत इस बार जी-20 की मेजबानी कर रही है। सम्मेलन प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम (Bharat Mandapam) चल रहा है। यह अत्याधुनिक सुविधा से लैस है।

    मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर भी बनाया गया है, जहां एक ओर पवेलियन में सजा शिल्प बाजार (Craft Bazaar) विदेशी मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

    साथ ही डिजिटल इंडिया गैलरी भी लगाई गई है। जो भारत यात्रा के बारे में बता रहा है। इसके साथ ही डिजि लॉकर और यूपीआई भी विदेशी मेहमानों का आकर्षण बना हुआ है।

    हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी

    भारत मंडपम के पवेलियन में जी-20 शिल्प बाजार (G20 Craft Bazaar) भी सजाया गया है। यहां भारत के कई राज्यों के शिल्पकारों और कलाकारों के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी हो रही है। इसके साथ ही खरीदार भी की जा रही है। इसके जरिए विदेशी मेहमान भारत की संस्कृति और कला को जान रहे हैं।

    कई राज्यों की कला-संस्कृति की प्रदर्शनी

    शिल्प बाजार में उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड, उड़ीसा, उत्तर-पूर्वी राज्यों समेत कई राज्यों के शिल्पकारों और कलाकारों की प्रतिभा की झलक दिख रही है। राज्यों को अलग-अलग स्टॉल सजा हुआ है, जिसमें वस्तुएं देखी जा रही हैं।

    कई वस्तुएं मिल रहीं

    मंडप में भारतीय परिधान, मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग, गहने, मूर्तियां, सजावटी सामान, घर के लिए सामान, चादर, कालीन सहित कई ऐसी वस्तुएं हैं, जो भारतीय शिल्प और कला को दर्शा रही हैं। विदेशी मेहमान भी इन वस्तुओं को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    शिल्प बाजार (Craft Bazaar) में भारतीय परिधानों में साड़ी, चुनरी-दुपट्टा, कुर्ता-पाजामा, विभिन्न राज्यों द्वारा प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में राज्यों की बेहतर प्रदर्शन और कलाकारी का नमूना पेश किया गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों ने भी अपने स्टॉल लगाकर हस्तशिल्प और हथकरघा वस्तुओं (Handicraft and Handloom Items) का प्रदर्शन किया है।

    खबरें और भी

    फोटो- जागरण संवाददाता ध्रुव कुमार और एएनआई।

    ये भी पढ़ें- G20 Summit: राष्ट्रपति के रात्रि भोज में चांदी की थाली में परोसे जाएंगे ये व्यंजन, भारत मंडपम पहुंच रहे मेहमान

    ये भी पढ़ें- G20 Summit: 'नई दिल्ली घोषणा पत्र पर इतिहास रचा गया', PM मोदी ने जी-20 के सदस्य देशों का जताया आभार