Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, तापमान 40 डिग्री को करेगा पार; आया IMD का ताजा अपडेट

    By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 26 Mar 2025 06:00 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर चला गया। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के बीच ...और पढ़ें

    दिल्ली में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। फाइल फोटो
    दिल्ली में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रिज इलाके में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    2. भीषण गर्मी के बीच बुधवार को यह 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच बुधवार को यह 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा।

    न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 80 से 16 फीसदी दर्ज किया गया।

    बुधवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान

    मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में बनी रही।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 234 था। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने सुधार की भविष्यवाणी की है। शहर की वायु गुणवत्ता बुधवार से "मध्यम" श्रेणी में जाने का अनुमान है, जहाँ अगले दो दिनों तक इसके बने रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में जलभराव की समस्या होगी दूर, अपनाया जाएगा ये तरीका; बजट में करोड़ों रुपये आवंटित