विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ हुई सुबह, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:31 AM (IST)

Delhi Weather Update दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ बुधवार की सुबह हुई है। इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे एनसीआर के लोगों को कुछ ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; मौसम हुआ सुहावना
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; मौसम हुआ सुहावना

HighLights

  1. बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना
  2. लगातार साफ चल रही दिल्ली की हवा
  3. बारिश से गिरा तापमान

दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ बुधवार की सुबह हुई है। इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे एनसीआर के लोगों को कुछ राहत मिलेगी। 

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कई जगह बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन उमस फिर भी कम न हुई। बादलों की आवाजाही के चलते अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई किन्तु न्यूनतम तापमान चार साल में सबसे ज्यादा देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मंगलवार को भी यूं तो धूप सुबह ही खिल गई थी। दिन च़ढ़ा तो धूप की चुभन भी बढ़ने लगी। लेकिन दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई। सफदरजंग, पालम, लोधी रोड व रिज क्षेत्र में बूंदाबांदी भी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Noida Rain: नोएडा में हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; दिल्ली में भी छाए बादल

एक दिन पहले सोमवार को यह चार साल में सर्वाधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल

2019 के बाद यह अगस्त माह का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। तब 30 अगस्त को यह 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर के आसपास हल्की वर्षा हो सकती है।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक बरसात होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 37 से 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है।

लगातार साफ चल रही दिल्ली की हवा 

मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 106 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी।

यमुना की बाढ़ के बाद G20 के कार्यक्रमों में मौसम का भी रखा जाएगा ख्याल, IMD से लगातार मिलेंगे अपडेट