विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यह भ्रष्ट आचरण नहीं', AAP विधायक दुर्गेश पाठक की चुनाव के खिलाफ दायर याचिका दिल्ली HC ने की खारिज

Published: Thu, 06 Feb 2025 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM (IST)

Delhi High Court दिल्ली हाईकोर्ट ने राजिंदर नगर साल 2022 उपचुनाव में आप विधायक दुर्गेश पाठक को चुनौती देने वाली ...और पढ़ें

दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की दुर्गेश पाठक के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका। फाइल फोटो
दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की दुर्गेश पाठक के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका। फाइल फोटो

HighLights

  1. आप विधायक दुर्गेश पाठक के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज।
  2. कहा-खाते को मेनटेन नहीं करना भ्रष्ट आचरण नहीं, चुनावी परिणाम पर नहीं पड़ेगा असर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वर्ष 2022 के दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से आप विधायक दुर्गेश पाठक के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने कहा कि अगर एक विजयी उम्मीदवार खाते मेनटेन नहीं करने का असर चुनाव परिणामों नहीं पड़ेगा। अदालत ने यह भी कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप स्थापित होने पर भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के अनुसार भ्रष्ट आचरण नहीं होगा।

 पाठक पर दैनिक व्यय रजिस्टर में मनगढ़ंत खर्च दिखाने का आरोप

शीर्ष अदालत ने एक मामले में निर्णय दिया था कि जन प्रतिनिधित्व (आरपी) अधिनियम की धारा 77(1) और 77(2) के अनुसार खाते मेनटेन रखने में निर्वाचित उम्मीदवार की विफलता चुनाव के परिणाम को प्रभावित नहीं करेगी और भ्रष्ट आचरण के दायरे में नहीं आएगी।

अदालत ने यह आदेश याचिकाकर्ता रमेश कुमार खत्री की उस याचिका पर दिया, जिसमें कहा गया था कि अधिनियम के तहत पाठक को अगले छह साल के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकने के अलावा उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया जाए।

याची ने दुर्गेश पाठक पर दैनिक व्यय रजिस्टर में मनगढ़ंत खर्च दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि पाठक ने अपने चुनाव व्यय रजिस्टर में जलपान, होर्डिंग, बैनर, पर्चे, झाड़ू आदि पर किए गए खर्च का सही हिसाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: इन तीन एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत, जानिए APP और कांग्रेस को कितनी सीटें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।