यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Chunav 2025: आतिशी कितनी अमीर, क्या सच में नाम के पीछे लगता है 'मार्लेना'? एफिडेविट से खुल गया राज
Atishi Marlena दिल्ली चुनाव 2025 में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने अपने चुनावी खर्च के लिए क्राउड फंडिंग अ ...और पढ़ें

HighLights
- आतिशी मार्लेना चुनावी हलफनामे से खुलासा।
- जानिए कितनी है कुल संपत्ति और सरनेम का सच।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं आतिशी ने अपने चुनाव खर्च के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत की है। जनता से चंदा मांग रहीं आतिशी की कुल दौलत पता चल गया है।
दूसरे शब्दों में कहे तो आतिशी के पास कितनी संपत्ति है। उसका पता चला है। सिर्फ यही नहीं बल्कि उनके सरनेम को लेकर भी कंफ्यूजन दूर हो गया है। आतिशी अपने सोशल मीडिया पर भी सरनेम नहीं लिखती हैं।
पहले ही दिन 17 लाख रुपये मिला चंदा
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं आतिशी ने अपने चुनाव खर्च के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत की है। उन्हें पहले ही दिन 17 लाख रुपये का चंदा मिल गया था। अब आतिशी के चुनावी हलफनामे से उनकी कुल संपत्ति का पता चल गया है।
चुनावी हलफनामे में आतिशी ने अपनी कुल संपत्ति 76 लाख 93 हजार 374 रुपये बताया है। इसमें 30 हजार रुपये कैश और एक लाख रुपये के आभूषण भी शामिल हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में आतिशी ने अपनी पिछले पांच साल की आय की भी जानकारी दी।
इसके तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में उनकी आय 341045 रुपये थी। 2020-21 में 409080 रुपये, 2021-22 में 558450 रुपये, 2022-23 में 472680 रुपये और वित्तीय वर्ष 2023-24 में 962860 रुपये हो गई।

दिल्ली की राजनीति भी आतिशी के सरनेम को लेकर गरमाई
आतिशी (Atishi) ने जो चुनावी हलफनामा भरा है। उसके आधार पर उनका पूरा नाम आतिशी मार्लेना ही है। ये बात अलग है बीते कुछ सालों से उनके नेम प्लेट पर सिर्फ आतिशी ही दिखता था। जिसके बाद लोगों में चर्चा का विषय बना कि आतिशी मार्लेना हैं या सिंह?
खबरें और भी
.jpg)
बता दें बीते दिन दिल्ली की राजनीति आतिशी के सरनेम को लेकर गरमाई भी थी। जहां पर कालका जी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आतिशी के सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
आतिशी के पास 76 लाख 93 हजार से अधिक की संपत्ति
चुनावी हलफनामे में आतिशी ने अपनी कुल संपत्ति 76 लाख 93 हजार 374 रुपये और 98 पैसे बताया है। जिसमें 30 हजार रुपये कैश और 1 लाख रुपये के गहने भी शामिल हैं। आतिशी ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास कोई चल और अचल संपत्ति भी नहीं है और ना ही उनके पास अपना कोई घर और कार है।