यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Today: दिन के बाद अब सुबह भी होने लगी गर्म, शाम में हल्की बारिश की संभावना; पढ़ें IMD का अलर्ट
गर्माहट के लगातार बढ़ रहे एहसास के बीच दिन के बाद अब सुबह का तापमान भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डि ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्माहट के लगातार बढ़ रहे एहसास के बीच दिन के बाद अब सुबह का तापमान भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने, धूप खिलने और शाम को हल्की वर्षा का भी पूर्वानुमान जारी किया है।
शुक्रवार वार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में 2 दिन बदला रहेगा मौसम, राहत भरी बारिश की उम्मीद; IMD ने दिया बड़ा अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ का दो दिन दिखेगा असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसी के चलते धूप खिली रहने के बावजूद दिन में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। शाम के समय कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से हाल फिलहाल दिल्ली का वायु प्रदूषण नियंत्रण में ही चल रहा है। सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।