यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Today: दिल्ली में नहीं थम रहा कड़ाके की ठंड का तांडव, जाते-जाते डरा रही जनवरी
राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह भी कोहरे की चादर छाई रही। वहीं आज सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से ...और पढ़ें

HighLights
- न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम, ठिठुरन बरकरार
- बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को भी दिल्ली के मौसम में ठिठुरन भरी ठंड बरकरार रही। सुबह का तापमान एक दिन पहले की तुलना में थोड़ा सा बढ़ा तो दृश्यता के स्तर में भी सुधार रहा।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम
मौसम विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को यह 6.0 डिग्री था। कहीं हल्के तो कहीं मध्यम कोहरे के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
Also Read-
- Delhi Weather: जनवरी ने बनाया दिल्ली में ठंड और सूखे का रिकॉर्ड, 16 साल में दूसरा मौका जब एक भी दिन नहीं हुई बारिश
- दिल्ली-NCR में बारिश का आ गया पूर्वानुमान, रविवार को छाए रहे बादल तो ठंड भी रही बरकरार; जानिए मौसम का हाल
एक दिन पहले यह 1200 मीटर तक रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
जनवरी में शीत लहर के हालात
.jpeg)
AQI बहुत खराब श्रेणी में
उधर नए साल के 29वें दिन भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 376 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे राजधानी में सांसों पर संकट बना हुआ है।