विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IT के छापेे से हड़कंप, 20 फर्जी कंपनी बना 60 करोड़ काले धन को किया सफेद

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2016 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2016 03:09 PM (IST)

आयकर विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैंक में 20 फर्जी कंपनियों के नाम मिले हैं, जिसमें 60 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को किए गए नोटबंदी के फैसले के बाद फर्जी खाते में बड़े पैमाने पर रकम जमा होने के मामले में घिरे ऐक्सिस बैंक की नोएडा स्थित ब्रांच में आयकर विभाग ने छापेमारी की। सेक्टर-51 स्थित ब्रांच में आयकर विभाग की छापेमारी में 20 फर्जी कंपनियों के खाते होने की बात सामने आई है। वहीं, दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी एक्सिस बैंक की शाखा पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। अधिकारी फिलहाल जांच में जुटे हैं।

नोटबंदी लागपिछले 37 दिनों से लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं बैंकों में काला धन सफेद करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आयकर विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैंक में 20 फर्जी कंपनियों के नाम मिले हैं, जिसमें 60 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक्सिस बैंक में फर्जी खाता खोलकर उसमें बड़ी संख्या में पुराने नोट जमा कराए गए। आरोप है कि इसमें बैंक अधिकारियों की भी मिलीभगत है, जो नए नोट देकर उनसे मोटा कमीशन ले रहे हैं।

केजरीवाल बोले, 'मोदीजी पढ़े-लिखे होते तो नहीं लेते नोटबंदी का फैसला'

आयकर विभाग के छापे की सूचना पर पहुंचे पत्रकारों से मारपीट की भी बात सामने आ रही है। मीडियाकर्मियों ने बताया कि जब वह रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे, तो बैंक कर्मियों ने उनसे मारपीट की।

बता दें कि अब तक एक्सिस बैंक के तीन नोट घोटाले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में चांदनी चौक ब्रांच, कश्मीरी गेट ब्रांच और नॉएडा सेक्टर-51 ब्रांच पर नोट घोटाला चल रहा है। आने वाले समय में एक्सिस बैंक लूट का पर्दाफाश हो सकता है।

बैंक में काला धन सफेद करने के कई मामले सामने आने के बाद इसका रजिस्ट्रेशन रद करने की मांग हो रही है। वहीं, इस बैंक की किसी भी ATM में कैश नहीं डाले जा रहे हैं, सभी नए नोट गायब हो रहे हैं। जनता लाइनों में खड़ी है और कमीशनखोरी चल रही है। ग्राहकों के सामने नो कैश का बोर्ड लगा दिया जाता है।

एक अन्य मामले में दिल्ली के करोल बाग में आयकर विभाग ने छापा मारकर ज्वेलर से तीस लाख की नकदीजब्त की है। इनमें नए नोट भी शामिल हैं।

वहीं, गुड़गांव पुलिस ने 40 लाख रुपये जब्त किए हैं। ये पैसे दो वैन में डालकर ले जाए जा रहे थे। 40 लाख रुपयों में से 2455500 रुपये नए नोट में थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।