Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women's Day 2024: IGI एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाली कामकाज की पूरी जिम्मेदारी, 'Pink Shift' दिया गया नाम

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 04:15 PM (IST)

    International Womens Day 2024 आईजीआई एयरपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अनोखे तरीके से मनाने का फैसला लिया है। डॉयल ने अपने कामकाज की पूरी शिफ्ट ...और पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर IGI एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाली कामकाज की पूरी जिम्मेदारी।
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर IGI एयरपोर्ट पर महिलाओं ने संभाली कामकाज की पूरी जिम्मेदारी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी एजेंसी डॉयल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2024) को अनोखे तरीके से मनाते हुए अपने कामकाज की पूरी शिफ्ट महिलाओं को सौंपी है।

    डॉयल ने एयरपोर्ट के हर कामकाज की जिम्मेदारी महिलाओं को पूरे आठ घंटे के लिए सौंपी। डॉयल की इस पहल की सभी ने सराहना की। महिलाओं द्वारा संचालित इस पूरे शिफ्ट को पिंक शिफ्ट का नाम दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Weather: मार्च का सबसे ठंडा दिन आज, दिल्ली में कब से बढ़ेगा पारा; जानिए हफ्तेभर का मौसम अपडेट

    डॉयल के अनुसार यह पहल विमानन उद्योग में महिलाओं की बढ़ रही भूमिका को दर्शाने वाला कदम है। इससे महिलाओं में निहित विशिष्ट कौशल और कार्य के प्रति उनके दृष्टिकोण को पहचानने में मदद मिलेगी।

    विमानन क्षेत्र में विविधता को बढ़ावा

    इसके साथ ही इससे विमानन क्षेत्र में विविधता से भरे नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल परिचालन दक्षता को बढ़ाना है बल्कि इसे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में साइकिल ट्रैक: नियमों की अनदेखी से पस्त व्यवस्था, प्रशासन पर उठ रहे कई सवाल