विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: दिल्ली में भाजपा के इन चार सांसदों के साथ हो सकता है खेला, इन तीन की दावेदारी लगभग तय

Published: Fri, 01 Mar 2024 12:38 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024 की रणभेरी कभी भी बज सकती है। ऐसे में हर पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार चुनने और चुनाव ...और पढ़ें

भाजपा के सातों सांसद, चार का कट सकता है पत्ता। फाइल फोटो
भाजपा के सातों सांसद, चार का कट सकता है पत्ता। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक बृहस्पतिवार देर रात तक चली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक में अन्य राज्यों के साथ ही दिल्ली की सभी सात सीटों पर मंथन हुआ। शुक्रवार या फिर अगले एक दो दिनों में प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सात में से चार सीटों पर इस बार प्रत्याशी बदले जाएंगे।

सोमवार से शुरू हुई थी चयन प्रक्रिया

प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू की गई थी। प्रदेश के पर्यवेक्षक लोकसभा क्षेत्र में जाकर वहां के पदाधिकारियों से बात कर दावेदारों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को दी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: कौन हैं केजरीवाल के तीन विधायक? जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी

मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति ने उस रिपोर्ट पर चर्चा कर संभावित प्रत्याशियों की सूची बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी थी। उसके बाद बृहस्पतिवार को उस पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की।

दिल्ली की सीटों पर चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित थे।

सांसदों के कामकाज और जनता के फीडबैक से लिया जा रहा फैसला

जानकारी अनुसार सभी सातों सांसदों के कामकाज और कार्यकर्ताओं व जनता के फीडबैक पर चर्चा हुई। आप व कांग्रेस के गठबंधन के बाद राजनीतिक परिस्थितियों लपर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: AAP Candidates: दिल्ली में ऐसे ही नहीं खेला AAP ने इन चेहरों पर दांव, यहां जानिए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की रणनीति

इन तीन के तीसरी बार चुनाव में उतरने की प्रबल संभावना

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

इन चार सांसदों का कट सकता है टिकट

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व चांदनी चौक के सांसद डा. हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर व उत्तर पश्मिी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस के की दावेदारी खतरे में पड़ गई है। इनकी जगह नए नेताओं को मैदान में उतारे जाने की बात कही जा रही है।

इन नेताओं के नाम आ रहे सामने

नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की के नाम की चर्चा है।

चांदनी चौक से विजय गोयल व रेखा गुप्ता, पूर्वी दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और विधायक ओपी शर्मा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रीता हरित के नाम की चर्चा है। इन सीटों पर किसी बाहरी उम्मीदवार को भी उतारा जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।