यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Traffic Jam in Delhi: दीवाली से पहले थमी दिल्ली, कई जगहों पर भीषण ट्रैफिक जाम
धनतेरस की खरीदारी के कारण दिल्ली में मंगलवार को भारी जाम लग गया। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण शहर के लगभग सभी इलाकों में यातायात व्यव ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली की खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ के कारण पूरी दिल्ली में लगा रहा जाम।
- वाहनों की रफ्तार धीमी, जाम से थम गई दिल्ली।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मंगलवार को धनतेरस के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने घरों से बाहर निकले, जिससे वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण दोपहर बाद दिल्ली के अमूमन सभी इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ। लोगों को देर रात तक भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
कनॉट प्लेस में शाम के बाद से भीषण जाम लगा हुआ है। गुरुग्राम और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोग जाम से जूझ रहे हैं। दिल्ली नोएडा दिल्ली फ्लाईवे (DND Flyway) पर भी जाम लगा हुआ, वाहनों रेंग-रेंग कर चल रे हैं।
#WATCH | Delhi: Traffic congestion and slow vehicular movement in Karol Bagh, amid festive season. pic.twitter.com/EXNRT9x3qw
— ANI (@ANI) October 29, 2024

सदर बाजार में खरीदारी करने वालों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जिस कारण आस पास की सड़कों पर दिनभर यातायात जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अक्षरधाम फ्लाईओवर व विकास मार्ग पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
#WATCH | Delhi: Traffic snarl in Laxmi Nagar, amid festive season. pic.twitter.com/sJtBHn0WEN
— ANI (@ANI) October 29, 2024
इन जगहों पर भी लगा जाम
दक्षिण दिल्ली में भी जाम लगा रहा। चिराग दिल्ली और बीआरटी कॉरिडोर पर कई किलो मीटर तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग यातायात की स्थिति के बारे इंटरनेट मीडिया के जरिये ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करते रहे।
खबरें और भी
#WATCH | Traffic congestion and slow vehicular movement on Delhi-Noida-Delhi (DND) flyway, amid festive season. pic.twitter.com/e9kkbfjzEm
— ANI (@ANI) October 29, 2024
इन जगहों पर प्रभावित रही व्यवस्था
यातायात व्यवस्था ने पूरे शहर में कई स्थानों को प्रभावित किया, जिससे यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी देरी हुई। शाहदरा, लाजपत नगर, चांदनी चौक, कुचा महाजनी, कालिंदी कुंज व जसोला में लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जी, यह सही नहीं है... अरविंद केजरीवाल किस बात को लेकर हुए खफा
इसके अलावा जीटीबी नगर, महरौली-बदरपुर में कारों की लंबी लाइनें देखी गई, रोहतक रोड, मोरी गेट, ग्रीन पार्क, दिल्ली गेट, आईटीओ, कोहात एन्क्लेव, आनंद विहार, करोल बाग, आजादपुर, कल्याणपुरी पुल और द्वारका फ्लाईओवर पर लोगों को जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।