विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Election 2022: दिल्ली के आधे से कम पार्षद हैं ग्रेजुएट, जानिए कितने अनपढ़ और कितनों ने 12वीं तक की पढ़ाई

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Thu, 08 Dec 2022 06:06 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) में जीते पार्षदों में 51 प्रतिशत शिक्षित मिले हैं। जिन्होंने कक्षा-5 से लेकर कक्षा-12 तक पढ़ाई की है। वहीं 66 प्रतिशत पार्षद 41 से 70 साल के बीच हैं।

दिल्ली के आधे से कम नए पार्षद हैं ग्रेजुएट। (फोटो- https://mcdonline.nic.in/portal)
दिल्ली के आधे से कम नए पार्षद हैं ग्रेजुएट। (फोटो- https://mcdonline.nic.in/portal)

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) में जीते पार्षदों में 51 प्रतिशत शिक्षित मिले हैं। जिन्होंने कक्षा-5 से लेकर कक्षा-12 तक पढ़ाई की है। वहीं, 66 प्रतिशत पार्षद 41 से 70 साल के बीच हैं। नगर निगम के एकीकरण के बाद अब दिल्ली में 250 वार्ड हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली नगर निगम में 270 वार्ड थे। एक रिपोर्ट में दिल्ली में जीते गए पार्षदों से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो पार्षदों का अभी चुनाव आयोग से डेटा नहीं मिल पाया है। 248 पार्षदों में 132 यानी 53 प्रतिशत महिलाएं पार्षद चुनी गई हैं। एक पार्षद ट्रांसजेंडर है, जिनका नाम बॉबी है और सुल्तानपुरी से पार्षद चुनी गई हैं। वहीं, 2017 में 266 पार्षदों में से 139 महिलाएं (52%) पार्षद थीं।

जानिए कितने हैं ग्रेजुएट

जीते पार्षदों में 126 (51 per cent पार्षदों की शैक्षिक योग्यता 5वीं पास से 12 पास तक की है। वहीं, 116 (47 प्रतिशत) पार्षदों ने ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई की है। चार पार्षदों ने डिप्लोमा की पढ़ाई की है, वहीं दो पार्षद अशिक्षित हैं। 84 (34 प्रतिशत) पार्षदों की उम्र 21 से 40 के बीच की है। 164 पार्षद (66 प्रतिशत) पार्षद 41 से 70 वर्ष के बीच हैं।

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: गुजरात-हिमाचल के नतीजों से डरी AAP, खरीद-फरोख्त के डर से पार्षदों को पंजाब भेजने की तैयारी

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप, AAP) ने नगर निगम चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। पार्टी पहली बार निगम का चुनाव जीती है। नगर निगम की सत्ता पर भाजपा पिछले 15 सालों पर काबिज थी, जिसे आप ने 134 सीट जीतकर बाहर कर दिया। भाजपा ने इस बार 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 9 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। चार दिसंबर को हुए चुनाव का सात दिसंबर को परिणान आया था।