Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro: विमेंस डे पर DMRC की अनोखी पहल, महिला यात्री जीत सकती हैं बंपर इनाम

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 01:40 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) आगामी महिला दिवस के अवसर पर महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट और सुडोकू प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगित ...और पढ़ें

    Delhi Metro Update: महिला यात्रियों के लिए आज से प्रतियोगिता शुरू करेगी मेट्रो। फाइल फोटो
    Delhi Metro Update: महिला यात्रियों के लिए आज से प्रतियोगिता शुरू करेगी मेट्रो। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आज से प्रतियोगिता शुरू करेगी मेट्रो।
    2. महिला यात्रियों के लिए कला और क्विज़ प्रतियोगिता।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आगामी महिला दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) शुक्रवार से महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट व सुडोकू प्रतियोगिता शुरू कर रहा है। ये प्रतियोगिताएं तीन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।

    पहले दिन शुक्रवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद तीन मार्च को विश्वविद्यालय और चार मार्च को दिल्ली हाट आईएनए मेट्रो पर आयोजित होगी।

    जिसमें महिला यात्री शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा DMRC इंटरनेट मीडिया एक्स पर डीएमआरसी के हैंडल से शुक्रवार से चार मार्च तक एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी चलाएगा।

    डीएमआरसी द्वारा पूछे गए प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर महिला यात्री को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम पांच मार्च को डीएमआरसी की वेबसाइट घोषित किया जाएगा। विजेताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ एक उपयुक्त पुरस्कार मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का अपडेट