यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India Gate Drone Show: इंडिया गेट पर आसमान में दिखाया गया ड्रोन शो, दिखाई नेताजी की संघर्ष गाथा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बाद पहले दिन दुनियाभर से आए लोगों ने ड्रोन शो का मोह लिया। आसमान में ड्रोन के जरिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संघर्ष गाथा को लोग टकटकी लगाए देख रहे थे।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बाद पहले दिन दुनियाभर से आए लोगों ने ड्रोन शो का मोह लिया। आसमान में ड्रोन के जरिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संघर्ष गाथा को लोग टकटकी लगाए देख रहे थे। आसामान में रंग-बिरंगी लाइटों में उड़ रहे 100 से अधिक ड्रोन नेताजी की बचपन की जिंदगी से लेकर उनकी कालेज की पढ़ाई, देश की आजादी में उनके योगदान को उकेरा गया।
#WATCH | Ministry of Culture organises a drone show at the India Gate, in Delhi. pic.twitter.com/Cb3EeywRYI
— ANI (@ANI) September 9, 2022
यहां पहले दिन ही लोगों की भीड़ अपने हाव-भाव से आकर्षित बनाए गए कर्तव्य पथ को सराह रही थी। हर कोई अपने मोबाइल कैमरे से नेताजी की मूर्ति के साथ तस्वीरें कैद करने को आतुर था। ज्यादातर लोग अपना काम जल्दी खत्म करके यहां पिकनिक मनाते हुए भी दिखे।
ये भी पढ़ें- Haryana: गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते समय नहर में डूबे श्रद्धालु, चार की मौत; चार की हालत गंभीर

विदेशों से आए सैलानी
उनके मनोरंजन के लिए विभिन्न राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया था। कजाकिस्तान से आए गीमा और नतालिया ने बताया कि वो पहली बार भारत आए हैं। यहां आकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित किए गए कर्तव्य पथ के बारे में पता चला।

इंडिया गेट का नजारा देख तारीफ करना नहीं भूले
उन्होंने कहा कि इंडिया गेट जितना खूबसूरत तस्वीरों में लगता है उससे कई ज्यादा सामने से देखने पर लग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो इस एतिहासिक मौके का हिस्सा बने हैं। दार्जलिंग से आई रीता ने कहा कि वो कोरोना के पहले भी इंडिया गेट देखने आई थी। लेकिन तब से अब में काफी बदलाव आ गया। लेकिन इस बार वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ आई है।
ये भी पढ़ें- Delhi LG&CM Meeting: सिसोदिया के यहां CBI रेड के बाद पहली बार एलजी से मिले अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि यहां पर लाइटिंग बहुत खूबसूरत लग रही है। उनके साथ आई संगीता ने कहा कि इंडिया गेट पर तिरंगे रंग की लाइट बहुत आकर्षित लग रही है। दोनों ने इंडिया गेट के साथ सेल्फी भी खींची। वहीं, ड्रोन शो के दौरान भारत की विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं। उन्होंने ड्रोन शो का लुत्फ उठाया।
प्रधानमंत्री ने नेताजी की मूर्ति स्थापित कर कर्तव्य पथ की खूबसूरती बढ़ा दी है। यहां पर रंगबिरंगी लाइटिंग बेहतरीन लग रही है।- एसपी गोयल
कोरोना के पहले इंडिया गेट आई थी। अब दो साल बाद आना हुआ है। देख कर लगा कि किसी ऐतिहासिक फैसले का गवाह बनी हूं।- शारदा गोयल
कालेज के बाद सीधा कर्तव्यपथ आया हूं। ड्रोन शो देखकर अच्छा लगा। खास उसी के लिए यहां आया था।- संस्कार
लक्ष्मी नगर से आया हूं। राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखना सही फैसला है। - विनय उपाध्याय

