विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: बाथरूम के शावर पाइप से लटकती मिली नाबालिग घरेलू सहायिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस

By rais rais Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 17 Apr 2025 10:59 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक नाबालिग घरेलू सहायिका का शव बाथरूम में लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान ...और पढ़ें

बाथरूम के शावर पाइप से लटकती मिली नाबालिग घरेलू सहायिका की लाश।
बाथरूम के शावर पाइप से लटकती मिली नाबालिग घरेलू सहायिका की लाश।

HighLights

  1. पिछले डेढ़ माह से वसंत कुंज निवासी दीपक के घर पर करती थी काम
  2. बिना पुलिस वेरिफिकेशन काम पर रखा था, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
  3. पिता व मालिक ने अलग-अलग दर्ज कराई है उम्र, पुष्टि का हो रहा प्रयास

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंत कुंज दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित शांति कुंज इलाके में एक नाबालिग घरेलू सहायिका का शव बाथरूम के शावर पाइप से लटकता मिला। मृतका की पहचान रायबरेली की लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मालिक दीपक ने लक्ष्मी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई। वहीं उसके पिता मिंटू ने उसकी उम्र 17 वर्ष दर्ज कराई।

सूत्रों के मुताबिक दीपक ने लक्ष्मी का घरेलू सहायिका के रूप में पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया है। इधर, एमएलसी के दौरान उसकी उम्र 14 दर्ज की गई है। मृतका के सही उम्र की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम व एफएसएल की टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

लड़की के फांसी लगाने को लेकर पीसीआर कॉल मिली

दक्षिणी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार शाम को वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस को एक लड़की के फांसी लगाने को लेकर पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही टीम मकान नंबर- 4ए, मेन शांति कुंज, वसंत कुंज पहुंची। मौके पर टीम ने पाया कि घरेलू सहायिका बाथरूम में शावर पाइप का उपयोग करके फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई, जो मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली थी।

लक्ष्मी दिल्ली के वसंत कुंज में परिवार के साथ रहती थी

दिल्ली में फार्म नंबर-10 के पास, ग्रीन एवेन्यू, वसंत कुंज में परिवार के साथ रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह डेढ़ माह से यहां काम कर रही थी। सुबह करीब आठ बजे वह काम पर आई थी। शाम करीब चार बजे घर के मालिक दीपक जब घर आए तो लक्ष्मी ने ही दरवाजा खोला। इसके बाद दीपक, उनकी पत्नी और उनके बच्चे सोने चले गए। शाम करीब छह बजे घर का रसोइया आया और उसने दरवाजे की घंटी बजाई।

लक्ष्मी के घर पर नहीं दिखाई देने पर परिवार ने तलाशना शुरू किया

लक्ष्मी के दरवाजा न खोलने पर दीपक की पत्नी ने दरवाजा खोला। लक्ष्मी के घर पर नहीं दिखाई देने पर परिवार ने उसे तलाशना शुरू किया। बार-बार खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर चाबी से बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो वह बाथरूम के अंदर लटकी हुई थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro के फेज चार के तीन कॉरिडोर का अब तक 70 प्रतिशत निर्माण पूरा, इस लाइन पर जल्द शुरू होगा परिचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।