Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Hospital: RML अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में घुस आया बंदर, स्वास्थ्यकर्मी ने जैसे ही हाथ में लिया डंडा...

    By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 12:50 AM (GMT+05:30)

    Monkey in Hospital आरएमएल अस्पताल ( RML Hospital ) के न्यूरो सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर में बंदर के घुसने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रह ...और पढ़ें

    आपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी घबरा गए। सांकेतिक तस्वीर।
    आपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी घबरा गए। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी भी घबरा गए
    2. आपरेशन थिएटर के अंदर आम लोगों को भी बेवजह प्रवेश नहीं दिया जाता है।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Monkey in Hospital: आरएमएल अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर में बंदर के घुसने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की है। आपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी भी घबरा गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने डंडा लेकर बंदर को आपरेशन थिएटर से भगाया।

    बंदर को ऐसे भगाया गया

    स्वास्थ्य कर्मियों ने डंडा लेकर बंदर को आपरेशन थिएटर से भगाया। अस्पताल का आपरेशन थिएटर प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। आपरेशन थिएटर के अंदर आम लोगों को भी बेवजह प्रवेश नहीं दिया जाता है। ताकि आपरेशन थिएटर में किसी तरह का संक्रमण न फैलने पाए। इसलिए आपरेशन थिएटर को नियमित तौर पर सेनेटाइज किया जाता है। ऐसी जगह पर बंदर के प्रवेश करने से मरीज को नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- G20 Summit: क्या है नई दिल्ली घोषणा पत्र जिस पर सभी सदस्य देशों की बनी आम सहमति? जानें सबकुछ

    पहले भी हुई है ऐसी घटना

    अस्पताल के डाक्टर कहते हैं कि आपरेशन थिएटर में बंदर का वीडियो प्रसारित होने से भले ही यह मामला अब सामने आया है लेकिन इस तरह की पहली घटना नहीं है। आरएमएल अस्पताल में अक्सर बंदर घूमते हुए देखे जा सकते हैं।

    एम्स की भी इमरजेंसी, ओपीडी सहित विभिन्न ब्लाक के पास बंदर अक्सर घूमते रहते हैं। कई बार बंदर मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। फिर भी अस्पतालों में बंदरों की समस्या दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट इनपुट- रणविजय सिंह

    यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023 Delhi: विदेशी मेहमानों को पसंद आया हुमायूं का मकबरा, जानिए इस स्मारक की खासियत