विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नियमों पर खरे नहीं उतरे मुखर्जी नगर के PG, नगर निगम ने 150 संचालकों को थमाया नोटिस; जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 14 Oct 2023 08:18 AM (IST)

पिछले महीने की 27 तारीख को मुखर्जी नगर के पीजी (पेइंग गेस्ट) हॉस्टल में आग की घटना के बाद दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली के मास्टर प्लान के नियमों में खरे नहीं उतरे मुखर्जी नगर के PG।
दिल्ली के मास्टर प्लान के नियमों में खरे नहीं उतरे मुखर्जी नगर के PG।

HighLights

  1. मुखर्जी नगर में 150 पीजी संचालकों को नोटिस
  2. मास्टर प्लान के नियमों को पूरा नहीं करते PG: MCD
  3. 48 घंटे में देना होगा नोटिस का जवाब

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पिछले महीने की 27 तारीख को मुखर्जी नगर के पीजी (पेइंग गेस्ट) हॉस्टल में आग की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम ने शुक्रवार को करीब 150 पीजी संचालकों को नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली मास्टर प्लान के नियमों की अवहेलना कर पीजी हॉस्टल संचालित करना गैर-कानूनी है।

निगम ने पीजी संचालकों से 48 घंटे के भीतर संचालन संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। नगर निगम सिविल लाइन जोन की ओर से शुक्रवार को मुखर्जी नगर और आट्रम लेन में चल रहे पीजी हॉस्टल संचालकों को धड़ाधड़ नोटिस थमाए गए। नगर निगम टीम के आने की सूचना के बाद इलाके में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सप्ताहभर चले सर्वे में निगम टीम की ओर से चिन्हित किए गए करीब 150 पीजी हॉस्टल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। संचालकों को 48 घंटों के भीतर संचालन संबंधी अपने कागजात पेश करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

पीजी संचालन में हो रही नियमों की अनदेखी

अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी नगर और आट्रम लेन में चल रहे अधिकांश पीजी हॉस्टल अवैध हैं। दिल्ली मास्टर प्लान के मापदंडों के हिसाब से इन क्षेत्रों में पीजी का संचालन नियमों के विरुद्ध है। ज्यादातर पीजी हॉस्टल दो मानकों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर रहे। पहला, रोड की चौड़ाई और दूसरा भूखंड का आकार। इन दोनों मापदंडों पर ज्यादातर पीजी हॉस्टल खरा नहीं उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस के जवाब के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। संभवतया अगले सप्ताह निगम कोई कार्रवाई अमल में ला सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ दस्तक देगी सर्दी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

नगर निगम का सर्वे जारी

लड़कियों के पीजी हॉस्टल में आग लगने की घटना के बाद निगम ने मुखर्जी नगर इलाके में चल रहे सभी पीजी हॉस्टल का सर्वे शुरू किया। नियमों की अवहेलना करने वाले पीजी हास्टल की फाेटाेग्राफी भी कराई गई है। पहले चरण के सर्वे में 150 पीजी को चिन्हित कर नोटिस दिया गया है। बताया जा रहा है कि निगम का सर्वे चल रहा है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में पीजी चलाने वाले लपेटे में आ सकते हैं। 

कोचिंग सेंटर संचालकों का पक्ष सुनेगी नगर निगम

मुखर्जी नगर में चल रहे ज्यादातर कोचिंग सेंटर संचालकों की मांग पर नगर निगम से दोबारा सुनवाई को तैयार हो गया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालकों ने उनका पक्ष एक बार फिर सुनने की मांग की है। इस पर निगम ने तय किया है कि जिन्होंने दोबारा सुनवाई की मांग की है, उन्हें एक मौका दिया जाए।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: लड़की के इग्नोर करने से गुस्से में था गौरव, मोबाइल पर दिखे थे किसी और से बात करने के मैसेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।