Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इमिग्रेशन की सतर्कता से इटली रवाना होने से पहले पकड़ा फर्जी वीजा वाला यात्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 12:19 PM (IST)

    IGI Airport इमिग्रेशन की सतर्कता से एक यात्री को इटली जाने से पहले ही पकड़ लिया गया। उसके पासपोर्ट पर लगा स्वीडिश वीजा फर्जी पाया गया। पुलिस ने धोखाधड ...और पढ़ें

    इमिग्रेशन की सतर्कता से गिरफ्तार हुआ फर्जी वीजा वाला यात्री। फाइल फोटो
    इमिग्रेशन की सतर्कता से गिरफ्तार हुआ फर्जी वीजा वाला यात्री। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दो अलग-अलग मामलों में एयरपोर्ट से पकड़े गए तीन यात्री।
    2. दोनों मामलों की हो रही छानबीन, जोड़ी जा रही कड़ियां।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विदेश जाने की लालसा में फर्जीवाड़े से जुड़े एक के बाद एक मामलों के बीच इमिग्रेशन की सतर्कता से एक यात्री को तब पकड़ लिया गया, जब वह इटली जाने की कोशिश कर रहा था। इमिग्रेशन की शिकायत पर आईजीआई थाना पुलिस (IGI Thana Police) ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। छानबीन जारी है।

    छानबीन के दौरान पाया गया फर्जी वीजा

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला स्थित दीवाना गांव का रहने वाला संदीप आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल 3 पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए पहुंचा। यहां काउंटर पर छानबीन के दौरान जब उसके पासपोर्ट पर गौर किया गया तो अधिकारियों ने पाया कि इसके पासपोर्ट पर जो स्वीडिश वीजा है, वह सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। छानबीन के क्रम में यह वीजा फर्जी पाया गया। इसके बाद इसे यात्रा से रोककर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    काठमांडू से नई दिल्ली लौटने पर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

    उधर एक अन्य मामले में गुजरात के मेहसाना जिले के दो यात्रियों को काठमांडू से नई दिल्ली लौटने के बाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। दोनों यात्री काठमांडू से लौटने के बाद इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए पहुंचे थे। जब अधिकारी ने इनके कागजात पर गौर किया तो पाया कि इनके पासपोर्ट के कुछ पन्ने गायब है।

    ऐसा लगा मानों दोनों ने पासपोर्ट के इन पन्नों को जानबूझकर किसी देश के वीजा को छिपाने के लिए किया है। इसके बाद पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। इमिग्रशन द्वारा सौंपे जाने के बाद पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच के लिए दोनों यात्रियों से पूछताछ जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चीन के नहीं वियतनाम के हैं हाईबॉक्स ऐप बनाने वाले ठग, किन-किन खातों में गए पैसे? पुलिस लगा रही पता