Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दिल्ली की जनता जान लें अगर कांग्रेस को वोट दिया तो...', राजनाथ सिंह का AAP और खरगे पर हमला

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 09:10 PM (IST)

    Delhi Election 2025 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट और विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग ...और पढ़ें

    Delhi Chunav 2025: राजनाथ सिंह का संबोधन में आप व कांग्रेस दोनों पर समान प्रहार। फाइल फोटो
    Delhi Chunav 2025: राजनाथ सिंह का संबोधन में आप व कांग्रेस दोनों पर समान प्रहार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कांग्रेस को वोट देने का अर्थ है आम आदमी पार्टी को वोट देना- राजनाथ सिंह।
    2. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट व विश्वास नगर में जनसभा किया संबोधित।
    3. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर संगम में डूबकी से जुड़े उनके वक्तव्य पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बृहस्पतिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट व विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस दोनों पर समान प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल लाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें इन्होंने घोटाला न किया हो।

    इन्होंने तीन वर्षों में यमुना साफ करने की बात कही थी, लेकिन आज यह अपनी कमजोरी छिपाने के लिए हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस की तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई आस्था ही नहीं बची है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि संगम में डुबकी लगाने से देश सही तरीके से चल जाएगा?

    'कांग्रेस को वोट देने का अर्थ है आम आदमी पार्टी को वोट देना'

    क्या इनके पास इतनी हिम्मत है कि वो अन्य धर्मों के विषयों पर भी इस तरह की टिप्पणी कर पाएंगे? दिल्ली की जनता यह जान ले की कांग्रेस को वोट देने का अर्थ है आम आदमी पार्टी को वोट देना। कांग्रेस पूरे देश से समाप्त हो रही है, इसलिए दिल्ली में भी यह हारने जा रहे हैं।

    राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में देश ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार विजयी बनाया। एक नेता की विश्वसनीयता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। नेता जो कहे, वो उसे करना चाहिए।

    खबरें और भी

    दिल्ली कैंट में जनसभा संबोधित करते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। फोटो जागरण

    सचमुच यह लोग दिल्ली के लिए आप-दा: राजनाथ सिंह

    नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण देश की जनता का नेताओं से विश्वास गिरता चला गया लेकिन इस विश्वास के संकट को भारतीय जनता पार्टी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। भारतीय जनता पार्टी देश की अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने जो कहा है, वो करके दिखाया है।

    2014, 2019 और 2024 के घोषणापत्र बनते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सख्त हिदायत दी थी कि संकल्पपत्र में ऐसी कोई घोषणा न हो, जिसे पूरा न किया जा सके। दिल्ली में 15 वर्षों तक कांग्रेस की हुकूमत रही है और 10 वर्षों तक आम आदमी पार्टी का शासन रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आम आदमी पार्टी के शासन को आप-दा कहा है, जो कि इनके शासन को बखूबी परिभाषित करता है। सचमुच यह लोग दिल्ली के लिए आप-दा हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने वादा किया था कि तीन वर्षों में यमुना साफ कर देंगे लेकिन आज यह अपनी कमजोरी छिपाने के लिए हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगा रहे हैं।

     'यमुना नदी की खराब स्थिति के लिए केजरीवाल जिम्मेदार'

    केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के झूठे आरोप के उत्तर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने यमुना का पानी पी के दिखाया है। दिल्ली में यमुना नदी की खराब स्थिति के जिम्मेदार केवल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी है।

    भारतीय जनता पार्टी ने गंगा को साफ करके दिखाया है, अब दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में सरकार बनने के बाद यमुना को साफ करके दिखाया जाएगा। दिल्ली को राज्य का दर्जा भारतीय जनता पार्टी ने दिया था, न कि कांग्रेस ने। भारतीय जनता पार्टी ने यदि दिल्ली को राज्य का दर्जा न दिया होता तो आज दिल्ली को अपनी सरकार चुनने का मौका नहीं मिलता।

    यह भी पढे़ं: 'कमल का बटन दबाएंगे...केजरीवाल के शीशमहल के शीशे टूट जाएंगे', अमित शाह का पूर्व CM पर हमला