विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी आज अर्बन एक्सटेंशन और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत

Published: Sun, 17 Aug 2025 06:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 11000 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होगा।
दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होगा।

HighLights

  1. लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई हैं दोनों सड़क परियोजनाएं
  2. बेहतर होगी एनसीआर की कनेक्टिविटी, दिल्ली को जाममुक्त करने में मिलेगी मदद
  3. सिंघु बार्डर से आइजीआई एयरपोर्ट मात्र 40 मिनट पहुंच सकेंगे, अभी लगता है दो घंटे

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-दो) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग का उद्घाटन करेंगे। लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन दोनों सड़क परियोजनाओं के शुरू होने से एनसीआर में आवागमन सुगम होगा। पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में जाने में आसानी होगी। माल ढुलाई की समस्या दूर होने से आर्थिक गतिविधियों को बढा़वा मिलेगा।

रविवार सुबह 10:30 बजे रोहिणी के सेक्टर-37 में आयोजित कार्यक्रम में सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री मुंडका में रोड शो करेंगे। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यूईआर-2 के निर्माण पर 5360 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 (अलीपुर) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए यशोभूमि के पास द्वारका एक्सप्रेसवे से मिलेगा।

इससे सिंघु बार्डर से आइजीआइ एयरपोर्ट मात्र 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। पहले करीब दो घंटे का समय लगता था। इसके शुरू होने से इनर व आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढी चौक, धौला कुआं, एनएच-9 पर जाम की समस्या दूर होगी।

यूईआर-2 को दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित कई अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग व एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। यह अलीपुर में एनएच-44 (श्रीनगर-कन्याकुमारी) से, बहादुरगढ़ में एनएच-9 (पंजाब के फाजिल्का से उत्तराखंड के पिथौरागढ़) और महिपालपुर में एनएच-48 (दिल्ली-चेन्नई) को जोड़ेगा। यह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी राष्ट्रीय राजमार्ग, गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग, गुरुग्राम-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ा हुआ है। गुरुग्राम-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग सीधे रूप में दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ा है।

दिल्ली के बवाना, नरेला सहित हरियाणा के सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ेगा, जिससे उद्योग और माल ढुलाई को गति मिलेगी। इससे एनसीआर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

10.1 किलोमीटर लंबा है द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड

द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का निर्माण लगभग 5360 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इससे यशोभूमि, मेट्रो ब्लू लाइन, आरेंज लाइन, निर्माणाधीन बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका बस डिपो को मल्टी मोडल कनेक्टिविटी मिलेगी।

बाहरी दिल्ली के लोगों को मिलेगी राहत

इस यूईआर-2 को बन जाने से बाहरी दिल्ली के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। कंझावला, मुबाकरपुर, बवाना, नरेला, मुंडका, रोहिणी, समयुपर बादली, किराड़ी समेत काफी संख्या में ग्रामीण इलाकों से दिल्ली के अन्य हिस्सों में पहुंचना रविवार से आसान हो जाएगा। वहीं, नरेला और बवाना में बने डीडीए के फ्लैट्स तक पहुंचने में भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- भगवान महावीर और बवाना रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित... पीएम Narendra Modi करेंगे UER-2 का उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।