Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pragati Maidan Name Changed: प्रगति मैदान अब 'भारत मंडपम', इंदिरा गांधी का दिया हुआ नाम बदला

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:57 AM (IST)

    राजधानी की पहचान प्रगति मैदान अब भारत मंडपम के नाम से जाना जाएगा। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) ने समूचे परिसर का ही नाम भारत मंडपम कर दिया ह ...और पढ़ें

    Pragati Maidan Name Changed: प्रगति मैदान अब 'भारत मंडपम', इंदिरा गांधी का दिया हुआ नाम बदला। (फाइल फोटो)
    Pragati Maidan Name Changed: प्रगति मैदान अब 'भारत मंडपम', इंदिरा गांधी का दिया हुआ नाम बदला। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आजादी के रजत जयंती वर्ष में इंदिरा गांधी ने दिया था प्रगति मैदान का नाम
    2. प्रगति मैदान के पूरे कैंपस को भारत मंडपम कहा जाएगा

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। राजधानी की पहचान प्रगति मैदान अब भारत मंडपम के नाम से जाना जाएगा। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) ने समूचे परिसर का ही नाम भारत मंडपम कर दिया है।

    अब तक जिसे भारत मंडपम कहा जा रहा था और जहां जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ था, उसका नाम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी व सम्मेलन केंद्र होगा। इस बदलाव के तहत आइटीपीओ की वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि प्रवेश द्वारों पर भी भारत मंडपम लिखा जाना शुरू हो गया है।

    आजादी के रजत जयंती वर्ष पर रखा गया था प्रगति मैदान का नाम 

    गौरतलब है कि पहले एग्जीबिशन ग्राउंड से पहचाने जाने वाले इस स्थान को प्रगति मैदान का नाम स्वतंत्रता के रजत जयंती वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। उसी वर्ष में यहां एशिया 72 प्रदर्शनी लगी थी, जिसका उद्घाटन इंदिरा ने ही किया था।

    तब से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेला स्थल के रूप में प्रगति मैदान देश-विदेश में लोकप्रिय रहा। एक तरह से यह दिल्ली की पहचान बन गया था। आइटीपीओ के कार्यकारी निदेशक रजत अग्रवाल ने बताया कि प्रगति मैदान के पूरे कैंपस को भारत मंडपम नाम दिया गया है।

    इसके दो हिस्से हैं, एक इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर एवं दूसरा विभिन्न प्रदर्शनी हाल। समग्र रूप से यह भारत मंडपम है।

    दरअसल, नाम बदलने की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से ही यहां लगे पांच दिवसीय 38वें अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला आहार-2024 से हुई है। मेले से जुड़े विज्ञापनों, निमंत्रण पत्रों, टिकटों एवं पास वगैरह में सभी जगह प्रगति मैदान का नहीं, बल्कि भारत मंडपम का नाम दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -

    Lok Sabha Elections: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नाम, दिल्ली से कौन होंगे 3 कैंडिडेट? आया बड़ा अपडेट

    दिल्ली मेट्रो का खास सॉफ्टवेयर लॉन्च, हर साल 5 लाख पेज की होगी बचत; ड्राइवरों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी होगा