यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दिल्ली कर रही इंतजार...आप डुबकी कब लगाएंगे', राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी चुनौती; VIDEO
Rahul Gandhi dip in Yamuna राहुल गांधी ने यमुना में डुबकी लगाकर अरविंद केजरीवाल से पूछा 2025 आ गया अब कब लगाएंगे यमुना में डुबकी? दिल्ली में यमुना प्र ...और पढ़ें

HighLights
- राहुल गांधी ने यमुना में नौका विहार कर एक्स पर किया वीडियो पोस्ट।
- आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी साधा निशाना।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।rahul gandhi video: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डुबकी लगाई। उन्होंने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर यमुना किनारे अपनी यात्रा का वीडियो पोस्ट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा ‘केजरीवाल जी, अब 2025 आ गया है। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!’
राहुल इतने पर ही नहीं ठहरे उन्होंने दिल्ली में यमुना के प्रदूषण (Yamuna Pollution) को भयावह बताते हुए इस पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि, यमुना की यह भयावह स्थिति केंद्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही व भ्रष्टाचार के संगम का परिणाम है।
हमें यमुना को सिर्फ एक water body के रूप में नहीं, एक living being के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्ज़त करनी होगी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2025
जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा।
यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा… https://t.co/JXAMRIbZv4
वीडियो में राहुल गांधी अपने एक कार्यकर्ता से यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि ‘यमुना की सफाई की बात एक जुमला है और इसे सरकार ने पैसा कमाने का बहाना बनाया है।’ उन्होंने अपनी एक रैली में भी यमुना जल के प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से पूछा कि ‘यमुना के पानी को पीने योग्य बनाने के अपने पांच साल पुराने वादे’ का क्या हुआ।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rhul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। बादली विधानसभा क्षेत्र के तहत जहांगीर पुरी में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आप ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार से सरकार चलाई है।
खबरें और भी
साथ ही उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि आप के मुखिया कुछ साल पहले राजनीति में आए हैं। पहले वे बिजली के खंभे पर भी चढ़ जाते थे। छोटी गाड़ी से घूमते थे, लेकिन आजकल वही शीशमहल में रहते हैं।