विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, AAP के सनसनीखेज लेटर, पंजाब चुनाव हार रहेे हैं केजरीवाल !

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 08:06 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 05:28 PM (IST)

AAP की एक ऐसी चिट्ठी वायरल हुई है, जिसमेंं पंजाब विधानसभा चुनाव में पहले ही पार्टी ने अपनी पराजय स्‍वीकार ...और पढ़ें

जानिए, AAP के सनसनीखेज लेटर, पंजाब चुनाव हार रहेे हैं केजरीवाल !
जानिए, AAP के सनसनीखेज लेटर, पंजाब चुनाव हार रहेे हैं केजरीवाल !

नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में जीत की आस लगाए बैठी आम आदमी पार्टी (AAP) अब चिट्ठी बम से चर्चा में हैं। यहां तक कि इस चिट्ठी का विवाद चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह की पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी गई कथित फर्जी चिट्ठी सामने आने के बाद भड़की पार्टी ने मामले की चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दर्ज की है।

वहीं, सोशल मीडिया में चिट्ठी सामने आने के बाद इसका जमकर चर्चा हो रही है। इस चिट्ठी को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में केजरीवाल की पोल खोलेंगे 250 BJP कार्यकर्ता, अपनाया ये तरीका

चुनाव आयोग में शिकायत

विवादित चिट्ठी से भड़की आम आदमी पार्टी ने मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले को पुलिस के पास भेज कर जांच कराने की मांग की है।

जानें क्या है चिट्ठी में

पिछले दिनों आप नेता संजय सिंह द्वारा केजरीवाल को लिखी गई एक कथित चिट्ठी सामने आई। इस चिट्ठी में संजय सिंह ने केजरीवाल को पंजाब में चुनाव की स्थिति पार्टी के अनुकूल नहीं बताने की बात लिखी है। इसमें संजय सिंह के हवाले से पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP की 'खराब हालत' का जिक्र करते हुए केजरीवाल की सभाओं को कम करने की बात लिखी गई है।

फर्जी चिट्ठी के सामने आने पर भड़के संजय सिंह

हैरानी की बात तो यह है कि इस चिट्ठी में AAP के कौशांबी स्थित दफ्तर का पता भी लिखा है। इतना ही नहीं, इसमें संजय सिंह के दस्तखत भी किए गए हैं। वहीं, खुद संजय सिंह चिट्ठी को फर्जी बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया।

यह भी पढ़ेंः UP चुनावः वंशवाद पर ये क्या बोल गए पंकज सिंह, राहुल व अखिलेश रह गए सन्न

ट्विटर पर पोस्ट किया असली दस्तखत

विवाद सामने के बाद हरकत में आए संजय सिंह ने कहा कि ना सिर्फ चिट्ठी बल्कि उस पर उनके दस्तखत भी जाली हैं। वहीं, उन्होंने ट्विटर पर दस्तखत के लिए सामने आई कथित फर्जी चिट्ठी और अपने पासपोर्ट जिसपर उनके असली दस्तखत हैं, उसे पोस्ट किया।

यह भी पढ़ेंः UP Election 2017: 'गुटबाजी' के बीच केंद्रीय मंत्री ने BJP को बताया संस्कारी पार्टी

पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में जीत की आस लगाए बैठी आम आदमी पार्टी (AAP) अब चिट्ठी बम से चर्चा में हैं। यहां तक कि इस चिट्ठी का विवाद चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह की पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी गई कथित फर्जी चिट्ठी सामने आने के बाद भड़की पार्टी ने मामले की चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दर्ज की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।