यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रद्धा हत्याकांड: गवाहों से सवाल-जवाब करेंगे आफताब के वकील, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर टुकड़े करने का है आरोप
Shraddha Murder Case देशभर के हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा हत्या कांड में आज कुछ गवाहों से आफताब के वकील क्रॉस एग्जामिनेशन करेंगे। पिछली सुनवाई के दौर ...और पढ़ें

HighLights
- गवाहों का क्रॉस एग्जामिनेशन करेंगे आफताब के वकील
- पिछली सुनवाई में पुलिस ने अदालत में रुखे थे जरूरी सुबूत
- आफताब पर है लिव-इन पार्टनर की हत्या कर टुकड़े करने का आरोप
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देशभर के हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा हत्या कांड में आज कुछ गवाहों से आफताब के वकील क्रॉस एग्जामिनेशन करेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान इन गवाहों ने दिल्ली पुलिस को दिए बयान के आधार पर अपनी गवाही पेश की थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के वकील ने अदालत के समक्ष जरूरी सुबूत भी पेश किए थे।
क्या है मामला
आफताब पूनावाला पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई 2022 को महरौली इलाके में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद महीनों तक उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े करके छतरपुर समेत दिल्ली के विभिन्न जंगलों में फेंक रहा।
मामले में श्रद्धा के पिता की शिकायत पर हुई प्राथमिकी की जांच कर पुलिस ने नवंबर 2022 में उक्त मामले में आरोपित आफताब को गिरफ्तार किया था। तब वह पुलिस हिरासत में ही है।