Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Updates: दिल्लीवासियों को तपा रही गर्मी, अप्रैल की शुरुआत से और तीखे होंगे तेवर; पढ़ें NCR का हाल

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 06:55 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। हालांकि अप्रैल के पहले हफ्ते में फिर से गर्मी बढ़ेगी। बृ ...और पढ़ें

    अप्रैल के पहले हफ्ते से तीखें होंगे गर्मी के तेवर।
    अप्रैल के पहले हफ्ते से तीखें होंगे गर्मी के तेवर।

    HighLights

    1. अगले तीन चार दिन भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार
    2. अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर से गर्मी और तापमान में वृद्धि होगी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम में बदलाव से बृहस्पतिवार को तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अगले तीन चार दिन भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। हालांकि अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर से गर्मी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

    साफ आसमान और तेज धूप के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का तापमान 38.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री अधिक 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। पीतमपुरा में का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 80 से 20 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया।

    अगले चार दिन दिन तापमान में कमी आएगी: IMD

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बीच बीच में यह गति 35 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 18 डिग्री तक रह सकता है। हवा की रफ्तार बढ़ने पर अगले तीन चार दिन तापमान में थोड़ी कमी बनी रह सकती है।

    दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 दर्ज

    वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 था। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने सुधार की भविष्यवाणी की है। एक दो दिन में शहर की वायु गुणवत्ता में 'मध्यम' श्रेणी में बदलाव का अनुमान लगाया गया है, जहां अगले दो दिनों तक इसके बने रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार

    गाजियाबाद जिले में तापमान बढ़ने के साथ तेज धूप लोगों को तपा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक धूप तपाती रही। शाम को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हवा बहने पर गर्मी से राहत मिली। अगले दो दिन तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

    मार्च के महीने में मई-जून जैसी धूप लोगों को तपा रही

    हफ्तेभर से लगातार तापमान बढ़ रहा है। मार्च के महीने में मई-जून जैसी धूप लोगों को तपा रही है। ऐसे में दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि अभी रात में गर्मी से राहत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

    यह भी पढ़ें- 'AAP' सरकार में अधिकारियों के खिलाफ लंबित मामलों पर लगी रोक, आगे कार्रवाई न करने का प्रस्ताव पास